हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp Channel फीचर लॉन्च, अब कैटरीना अक्षय से डायरेक्ट जुड़ सकेंगे यूजर्स

विज्ञापन

मेटा ने बीते दिनों वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक बेहद खास फीचर पेश किया है। इसे केवल भारत ही नहीं बल्कि 150 अन्य देशों के लोग भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे वॉट्सऐप इस्तेमाल करने का अंदाज बदल जाएगा। इस खास फीचर से केवल सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक फायदा उठा सकते हैं। WhatsApp Channel से लोग लाखों लोगों से जुड़ सकते हैं। इसे लॉन्च होने के बाद से वीडियो क्रिएटर प्रभावित हो सकते हैं। आइए वॉट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp Channel फीचर क्या है?

एक साथ एक से ज्यादा लोगों से जुड़ने के लिए लोग पहले वॉट्सऐप ग्रुप बनाते थे। लेकिन इसमें 1024 यूजर्स से ज्यादा नहीं जुड़ सकते हैं। इससे अधिक लोगों से बात करने के लिए यूजर्स अलग- अलग ग्रुप्स बनाते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए ही WhatsApp Channel फीचर को लॉन्च किया गया है। अब चैनल बनाकर यूजर्स एक साथ बहुत सारे लोगों से जुड़ सकते हैं। अपने पसंदीदा लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Apple iPhone जैसे दिखते हैं Realme LAVA के ये फोन, कीमत मात्र 7,499 रुपये से शुरू

कैसे काम करता है ये फीचर

वॉट्सऐप का ये फीचर इस्तेमाल करना बहुत आसान है। किसी भी नाम से एक चैनल बनाकर इसमें वीडियो शेयर कर सकते हैं। अब आपको किसी के साथ कोई वीडियो शेयर करने के लिए फेसबुक या इंस्टाग्राम लिंक की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे डायरेक्ट वॉट्सऐप चैनल पर शेयर कर सकते हैं। इसे देखने के बाद कोई भी डाउनलोड कर पर्सनल चैट में शेयर कर सकेंगे।

पहले से Telegram पर ये फीचर है उपलब्ध

Telegram पर ये फीचर पहले से उपलब्ध है। इस पर कोई भी अपने नाम से चैनल बनाकर फोटो, वीडियो या फाइल्स शेयर कर सकते हैं। वॉट्सऐप पर ये फीचर अपडेट्स नाम से देखने को मिलेंगे। इसे बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने कुछ बड़ी सेलिब्रिटी से हाथ मिलाया है। इनमें कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, नेहा कक्कड़ और दिलजीत दोसांज शामिल हैं। फिलहाल इन लोगों के चैनल को आप फॉलो कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें