Apple iPhone जैसे दिखते हैं Realme LAVA के ये फोन, कीमत मात्र 7,499 रुपये से शुरू
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Apple iPhone की कीमत ज्यादा होने के कारण कुछ लोग इसे नहीं खरीद पाते हैं। इसके जैसे दिखने वाले कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जो बजट में होने के साथ ही दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। यानी अब कम पैसे में भी आईफोन के मजे ले सकते हैं। अगर आपके पास कम पैसे हैं तो इन स्मार्टफोन्स को अपना बना सकते हैं। मेड इन इंडिया कंपनी लावा भी iPhone जैसे दिखने वाले फोन लॉन्च कर चुके हैं। इसकी कीमत मात्र 7,499 रुपये से शुरू होती है। आइए आईफोन जैसे दिखने वाले सभी फोन्स की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
भारत की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लावा आईफोन की तरह LAVA Yuva 2 लॉन्च कर चुकी है। इसकी कीमत 7,499 रुपये है और LAVA YUVA 2 PRO की कीमत 8,398 रुपये है। ये दोनों फोन दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। LAVA Yuva 2 में 3 जीबी रैम और प्रो मॉडल में 4 जीबी रैम है। इन दोनों ही फोन में 13MP कैमरा और 5000 mAh की बैटरी दी गई है। डिस्प्ले की साईज 6.5 इंच होने के कारण इसमें वीडियो देखने के साथ गेमिंग का मजा ले सकते हैं।
ये फोन लुक और डिजाइन में बिल्कुल आईफोन 15 प्रो मैक्स की तरह दिखते हैं। 4G होने के बावजूद भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इस एंड्रॉयड फोन की कीमत 10,999 रुपये है। इसे आप दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB+64GB, 6GB+128GB के साथ खरीद सकते हैं। ये लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन 13.0 पर रन करता है।
पोको कंपनी की तरफ से सबसे सस्ता 5G को हाल ही में एक नए लुक और डिजाइन के साथ पेश किया गया था। इस 4GB+64GB की कीमत 10,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इसकी खासियत केवल डिजाइन ही नहीं बल्कि लेटेस्ट फीचर भी हैं। इसमें 5000 mAh की बैटरी, 50MP + 2MP बैक और 8MP फ्रंट कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: