Whatsapp auto-reply Feature: चैटिंग करने वालों के लिए गुड न्यूज, बिना फोन टच किए करें रिप्लाई

Whatsapp auto-reply Feature: अब आप अपने मोबाइल फोन को टच किए बिना वॉट्सएप मैसेज का रिप्लाई दे सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे।

Whatsapp auto-reply Feature
विज्ञापन

Whatsapp auto-reply Feature: व्हाट्सएप अपने ग्राहकों के लिए कई बेहतरी फीचर्स उपलब्ध कराता है। इन्हीं में से एक है ऑटो-रिप्लाई फीचर। यह सुविधा व्हाट्सएप ग्राहकों को बिना मोबाइल फोन टच किए और किसी प्रकार की चैट किए बिना मैसेज का रिप्लाई देने का ऑप्शन प्रदान करती है। जी हां, आपने अपने फोन को बिना टच किए भी अपनों के मैसेज का रिप्लाई दे सकते हैं।

व्हाट्सएप बिजनेस ऑटोरिप्लाई फीचर क्या है?

व्हाट्सएप बिजनेस ऑटो-रिप्लाई फीचर आपको अपने ग्राहकों के लिए पूर्व-निर्मित, स्वचालित उत्तर और संदेश सेट करने की अनुमति देता है। ये फीचर्स उस समय काम आते हैं जब आप किसी मैसेज का रिप्लाई नहीं दे सकते। ध्यान दें कि यह सुविधा व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के लिए उपलब्ध है।

Advertisment

News24 Whtasapp Channel

व्हाट्सएप ऑटो-रिप्लाई मैसेज कैसे सेट करें?

इस सुविधा को आप दो तरीकों से सेट सकते हैं। पहला व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट से और दूसरा व्हाट्सएप पार्टनर प्लेटफॉर्म के माध्यम से जो आपको व्हाट्सएप एपीआई तक पहुंच प्रदान करता है।

अगर आपको सरल संदेश सेट करने या स्वागत संदेश स्वचालित करने की आवश्यकता है तो आपके लिए पहला ऑप्शन बेस्ट हो सकता है। इसे सेट अप करना आसान है, लेकिन आप जिस प्रकार के संदेश भेज सकते हैं वह सीमित है।

विज्ञापन

वहीं, दूसरे ऑप्शन में एक सीआरएम प्लेटफॉर्म एक एपीआई के माध्यम से व्हाट्सएप के साथ संचार करता है, जो आपको अधिक स्थितियों के लिए स्वचालित संदेश (WhatsApp auto reply feature) भेजने में सक्षम बनाता है। आप अपने अनुसार, ऑटो रिप्लाई मैसेज सेट सकते हैं।

विज्ञापन

व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट में ऑटो-रिप्लाई सेट करना बेहद ही आसान है। नीचे स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे आप फॉलो करके व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट में ऑटो-रिप्लाई सेट कर सकते हैं।

बिजनेस अकाउंट में ऐसे करें ऑटो-रिप्लाई सेट

  1. सबसे पहले सेटिंग में जाएं।
  2. इसके बाद मेनू (एंड्रॉइड) खोलने या अपनी सेटिंग्स (आईओएस) खोलने के लिए अपने अकाउंट के ऊपरी दाएं कोने पर दिखाई दे रहे तीन बिंदी रेखाओं पर क्लिक करें।
  3. “बिजनेस टूल्स” पर क्लिक करें
  4. “Away Message” को सेलेक्ट करें।
  5. “Send away message” टॉगल बटन एक्टिव करें।
  6. Away message को एडिट करें।
  7. मैसेज कब भेजना है यह चुनने के लिए “शेड्यूल” बटन पर क्लिक करें
  8. जिसे मैसेज सेंड करना चाहते हैं उसका चुनें और आगे की प्रक्रिया को फॉलो करें।
  9. अब, ऑटो-रिप्लाई सेट हो गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ