अगर सोमवार रात अचानक आपका WhatsApp अकाउंट अंडर रीव्यू में चला गया है तो आप अकेले नहीं है. भारत समेत दुनिया भर में बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसी तरह की समस्या की शिकायत की है. बिना किसी चेतावनी के अकाउंट रिव्यू में जानते से लोगों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद मेटा की तरफ से प्रतिक्रिया समाने आई है.
अचानक क्यों गए WhatsApp अकाउंट अंडर रिव्यू?
सोमवार रात करीब 8 बजे के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायतें करना शुरू कर दीं. WhatsApp खोलने पर कई लोगों को एक नोटिस दिखाई दिया है, जिसमें जिसमें लिखा था कि आपका अकाउंट अभी अंडर रीव्यू है.
नोटिस में लिखा था कि अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि यूजर ने WhatsApp की सेवा शर्तों का पालन किया है. साथ ही यह भी बताया गया कि आमतौर पर 24 घंटे के भीतर जांच पूरी होने के बाद परिणाम की जानकारी दे दी जाएगी.
अकाउंट अंडर रिव्यू में जाने के बाद कई प्रभावित यूजर्स WhatsApp के सामान्य फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर सके.
Meta ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अलगातर उन लोगों पर जनकर रखती है जो उसकी सेवाओं का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं. इसी वजह से समय-समय पर कुछ अकाउंट्स पर कार्रवाई की जाती है ताकि यूजर्स की सुरक्षा बनी रहे. वहीं कंपनी ने ये भी माना कि इस प्रोसेस में कभी-कभी गलती हो सकती है अगर किसी यूजर का अकाउंट गलती से प्रभावित होता है तो उसे जल्द से जल्द बहाल करन की कोशिश की जाती है.
ये भी पढ़ें- iPhone 17 से महंगा होगी Google Pixel 11 सीरीज? लॉन्च से पहले सामने आए लीक्स, कैमरे में मिलेंगे ये अपडेट
अगर आपका अकाउंट भी अंडर रिव्यू में चला जाए तो क्या करें?
अगर आपका WhatsApp अकाउंट भी अचानक अंडर रिव्यू में चला जाए, तो सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं है. कंपनी आमतौर पर 24 घंटे के अंदर जांच पूरी कर देती है. इसलिए पहले कुछ समय इंतजार करना बेहतर रहेगा.
लेकिन 24 घंटे बाद भी अकाउंट चालू नहीं होतो तो WhatsApp खोलकर सेटिंग में जाएं इसके बाद Help & FeedBack सेक्शन में जाकर Contact Us ऑप्शन चुनें और अपनी समस्या लिखें, स्क्रीनशॉट अटैच करें और रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.
अगर WhatsApp खुल ही नहीं रहा है तो क्या करें?
अगर ऐप बिल्कुल भी नहीं खुल रहा तो अपने मोबाइल या कंपयूटर के ब्राउजर में WhatsApp की ऑफिशियल साइट खोलें. वहां Support या Contact Us ऑप्श पर जाएं. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अपनी समस्या लिखकर फॉर्म सबमिट कर दें. इससे आपकी शिकायत सीधे WhatsApp सपोर्ट टीम तक पहुंच जाएगी.
ये भी पढ़ें- Jio का नया धमाका! 400 रुपये में मिलेगा TV, Wi-Fi और OTT का मजा, लॉन्च हुए नए Home Packs
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines