Jio का नया धमाका! 400 रुपये में मिलेगा TV, Wi-Fi और OTT का मजा, लॉन्च हुए नए Home Packs

जियो ने नए Home Packs लॉन्च कर दिए हैं. इसमें सिर्फ 400 रुपये महीने से शुरू होने वाले प्लान्स में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 12 ओटीटी और हाई-स्पीड वाईफाई जैसे कई फायदे मिल रहे हैं. जानते हैं इनकी डिटेल्स

Jio Home Packs

लॉन्च हुए नए Jio Home Packs. (Photo-AI)

अगर आप घर के लिए नया टीवी, वाई-फाई या ओटटी वाला प्लान लेने का सोच रहे हैं, तो रिलायंस जियो आपके लिए कई नए ऑप्शन लेकर आया है. कंपनी ने नए Jio Home Packs लॉन्च किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति महीने रखी गई है. इन प्लान्स को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. चाहे आपको सिर्फ टीवी चाहिए, केवल हाई स्पीड इंटरनेट चाहिए या फिर टीवी, इंटरनेट और OTT का पूरा पैकेज हर तरह के यूजर के लिए अलग प्लान उपलब्ध है. 

विज्ञापन

400 रुपये वाला बेसिक TV प्लान

अगर आपके घर में इंटरनेट की ज्यादा जरूरत नहीं है और आप सिर्फ टीवी देखना चाहते हैं तो जियो का 400 रुपये वाला बेसिक प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही लाइव टीवी को प्ले और पॉज करने का फीचर भी दिया गया है. इतना ही नहीं टीवी पर YouTube भी चलाया जा सकता है. कंपनी नए ग्राहकों को वेलकम ऑफर के तहत 12 एंटरटेनमेंट OTT ऐप्स का एक्सेस भी दे रही है. इस प्लान को 2 महीने के लिए 1,000 रुपये या 5 महीने के लिए 2,000 रुपये देकर भी एक्टिव कराया जा सकता है.

विज्ञापन

सिर्फ Wi-Fi चाहिए तो ये हैं विकल्प

अगर आपकी जरूरत सिर्फ हाई-स्पीड इंटरनेट है तो जियो ने दो Wifi प्लान पेश किए हैं. पहला प्लान 30Mbps स्पीड के साथ आता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर माना जाता है. इस प्लान में 5 महीने के लिए 2200 रुपये का भुगतान करने पर ये हर महीने 450 रुपये का पड़ता है. 

वहीं ज्यादा स्पीड चाहने वाले यूजर्स के लिए 100Mbps वाला प्लान भी उपलब्ध है. इसके मंथली प्लान की कीमत 600 रुपये रखी गई है. ग्राहक चाहें तो 5 महीने के लिए 3,000 रुपये देकर भी ले सकते हैं. यह प्लान गेमिंग और एक साथ कई डिवाइस इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

TV, Wi-Fi और OTT का ऑल-इन-वन प्लान

अगर आप एक ही प्लान में टीवी, इंटरनेट और ओटीटी का फायदा चाहते हैं तो जियो ने दो ऑल इन वन पैक भी लॉन्च किए हैं. पहले प्लान 30 Mbps स्पीड के साथ आता है, जिसकी कीमत 555 रुपये प्रति महीने है. इसमें अनिलिमिटेज इंटरनेट हजार से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 12 प्रीमियम ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है.कंपनी इस प्लान में 3 महीने के लिए 2222 रुपये का भुगतान करने पर 1 महीना एक्स्ट्रा फ्री भी दे रही है.

विज्ञापन

100 Mbps वाला कॉम्बो प्लान

जिन यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड के साथ एंटरटेनमेंट भी चाहिए उनके लिए 100 Mbps वाला ऑल इन वन प्लान मौजूद है. इसकी कीमत 707 रुपये है. इसमें 100 Mbps इंटरनेट स्पीड 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है. कंपनी इस प्लान में 2122 का रिचार्ज कराने पर 2  महीने के साथ एक महीना फ्री दे रही है.

नए कनेक्शन पर मिलेगी डोरस्टेप सर्विस

जियो ने बताया कि नए Home Packs लेने वाले ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस जैसी डेरस्टेप सेवाएं भी दी जाएंगी. यानी नया कनेक्शन लगवाने से लकर बाद में किसी तकनीकी सहायता की जरुरत होने तक कंपनी की तरफ से घर पर ही मदद मिल जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ