WhatsApp Aadhaar PAN Card Download: दुनियाभर में व्हाट्सएप का यूज सबसे ज्यादा किया जाता है। ये एक प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप है। इसका इस्तेमाल सिर्फ एक दूसरे से बातचीत करने तक सीमित नहीं रहा है बल्कि अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए भी व्हाट्सएप का यूज किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप के जरिए आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य वेबसाइट की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह व्हाट्सएप से आप आधार कार्ड और पैन कार्ड को भी अपने फोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

How to Download Aadhaar and PAN Card via WhatsApp

क्या आप भी आधार कार्ड और पैन कार्ड को अपने फोन में व्हाट्सएप के जरिए डाउनलोड करना चाहते हैं। अगर हां, तो आप DigiLocker की मदद से इसे फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए डिजीलॉकर में आपका अकाउंट होना जरूरी है। इसके अलावा यहां पर डॉक्यूमेंट्स का सेव होने भी जरूरी है। इसके बाद ही आप फोन में व्हाट्सएप और डिजीलॉकर की मदद से आधार और पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

WhatsApp Aadhaar and PAN Card Download Process

  • सबसे पहले फोन में +91-9013151515 नंबर सेव कर लें।
  • इस नंबर को आप MyGov HelpDesk नाम से सेव कर सकते हैं।
  • इसके बाद WhatsApp Contact में इस नंबर को सर्च करें।
  • ऐप पर MyGov HelpDesk ओपन करें।
  • इसके बाद ‘Hi’ या ‘Namaste’ लिखकर भेजें।
  • अब DigiLocker को सिलेक्ट करें।
  • अब आपको अपना 12-डिजिट आधार नंबर देना होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा, उसे एंटर करें।
  • अब आपको सभी डॉक्यूमेंट्स शो होंगे जो DigiLocker अकाउंट से लिंक्ड होंगे।
  • इस तरह से आप फोन में आधार और पैन कार्ड को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ