WhatsApp 5 Upcoming Features: भारत समेत दुनियाभर में आज करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स पेश करती रहती है। मेटा ने हाल ही में प्लेटफार्म पर कई नए धांसू फीचर्स पेश किए हैं। इस हफ्ते कंपनी ने एक Search By Date फीचर रोल आउट किया है जो पुरानी चैट्स को ढूंढ़ने में काफी मददगार है। वहीं अब कहा जा रहा है कि प्लेटफार्म पर एक दो नहीं बल्कि 5 जबरदस्त फीचर्स आ रहे हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
Similar Channels Feature
अगर आप भी व्हाट्सएप के चैनल फीचर का यूज करते हैं तो बता कंपनी इसके लिए एक और जबरदस्त फीचर ला रही है जो आपको फॉलो किए गए चैनल के जैसे ही अन्य चैनल्स का सजेशन देगा। इस फीचर को प्लेटफार्म के एंड्रॉयड वर्जन 2.24.5.11 अपडेट के साथ व्हाट्सएप बीटा में स्पॉट किया गया है जिसे कंपनी जल्द ही रोल आउट कर सकती है।
QR Code Feature
हाल ही में सामने आई WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इन दिनों यूजर नेम फीचर पर काम कर रही है लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस फीचर को और भी बेहतर बनाने के लिए कंपनी QR Code Feature पर भी काम कर रही है। यह फीचर यूजर्स को दूसरों को ढूंढने और उनके साथ जुड़ने का एक और आसान तरीका होगा। इस फीचर को प्लेटफार्म के एंड्रॉयड वर्जन 2.24.5.17 अपडेट के साथ व्हाट्सएप बीटा में स्पॉट किया गया है।
ये भी पढ़ें : Google का बड़ा फैसला, Matrimonial समेत 10 भारतीय Apps पर करेगा कार्रवाई!
Pop-Out Chat Feature
फोटो से स्टिकर बनाने वाले फीचर को पेश करने के बाद, व्हाट्सएप अब अपने विंडोज ऐप के लिए नया ऑप्शन तैयार कर रहा है, जिसका उद्देश्य यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाना है। ये आगामी अपडेट यूजर्स को उनकी बातचीत को बेहतर ढंग से नेविगेट करने और आसानी से चैट करने की सुविधा देगा। इस फीचर को विंडोज के वर्जन 2.2407.9.0 में स्पॉट किया गया है जो जल्द ही सभी के लिए पेश किया जा सकता है।
Favorite Chat Filter
इसके साथ ही कंपनी इन दिनों एक फेवरेट चैट फ़िल्टर नाम के फीचर पर भी काम कर रही है। जिसके बारे में WABetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है। यहां से आप सीधे अपने Favorite चैट्स को एक्सेस कर पाएंगे। उन लोगों के लिए ये फीचर काफी यूजफुल होगा जो बहुत सारे ग्रुप्स में होने की वजह से किसी खास चैट को मिस कर देते हैं।
ये भी पढ़ें- AC और Washing Machine पर मिल रही है 52% तक छूट!
Third-Party Chats
व्हाट्सएप के लिए मेटा इन दिनों Third-Party Chats सपोर्ट फीचर पर काम कर रहा है। जिसके बारे में WABetaInfo की रिपोर्ट में भी बताया गया है। यह काफी कमाल का फीचर होने वाला है क्योंकि इसका यूज करके आप किसी भी प्लेटफार्म जैसे सिंगल और टेलीग्राम पर व्हाट्सएप के जरिए मैसेज कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
21 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines