बारिश का सीजन कुछ ही दिनों शुरू होने वाला है, भारत के राज्यों में मानसून शुरू भी हो गया है. इस दौरान लोगों एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या का अक्सर सामना करना पड़ता है, जोकि फोन का पानी में गीला हो जाना है. लोग मेहनत की कमाई से महंगे-महंगे फोन खरीदते हैं, लेकिन अचानक बारिश के कारण कपड़ों, बैग के साथ-साथ अंदर रखा फोन भी गीला हो जाता है. अगर वक्त रहते सावधानी नहीं बरती जाए, तो फोन खराब तक हो जाता है. हालांकि, कई लोग फोन से पानी निकालने के लिए कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं कि उनका फोन हमेशा के लिए खराब हो जाता है. इस स्टोरी में हम उन्हीं गलतियों के बारे आपको बताएंगे, जो आपको गलती से भी नहीं करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: ट्रेन पकड़ ली, लेकिन Aadhaar Card रह गया घर पर? टीटीई (TTE) भी नहीं रोकेगा, बस अपनाएं यह
चार्जिंग पर न लगाएं
बारिश में फोन भीगने के बाद, कुछ लोग उसे तुरंत चार्जिंग पर लगा देते हैं ताकि वह जल्दी चालू हो जाए, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. चार्जिंग के दौरान अगर पानी बिजली के संपर्क में आता है, तो फोन और चार्जर दोनों में शॉर्ट सर्किट हो सकता है और आपको भी चोट आ सकती है. इसलिए, आपको ऐसी गलती करने से पूरी तरह बचना चाहिए.
फोन को ऑन न करें
बारिश में भीगने के बाद, कई लोग यह देखने के लिए अपना फोन चेक करने की कोशिश करते हैं कि वह ठीक से काम कर रहा है या नहीं, लेकिन फोन को तुरंत चालू करना एक बड़ी गलती है. ऐसा करने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है और डिवाइस खराब हो सकता है. इसलिए, अगर आपका फोन भीग जाए, तो उसे तुरंत चालू करने की जल्दबाजी न करें.
चावल में डालना एक आम आदत
बहुत से लोगों का मानना है कि अगर बारिश में फोन गीला हो जाए, तो उसे चावल में रखने से वह जल्दी सूख जाएगा; हालांकि, इस तरीके से नमी पूरी तरह से नहीं निकलती. अक्सर, चावल के दाने फोन के पोर्ट्स में भी फंस जाते हैं। स्मार्टफोन कंपनियां भी ऐसा न करने की सलाह देते हैं.
बेहतर रहेगा कि अगर आपके फोन में पानी चला गया है, तो सर्विस सेंटर या फोन रिपेयरिंग की शॉप में जाकर उसे ठीक कराएं, ताकि आपके निजी जानकारी और खर्चा बस सके.
बारिश के दिनों में कैसे फोन को पानी से बचाएं?
बारिश के मौसम में अपने फोन को सुरक्षित रखने के लिए उसे हमेशा वाटरप्रूफ पाउच (Waterproof Pouch) या जिप-लॉक बैग में रखें. गीले हाथों से फोन चलाने से बचें और अगर फोन भीग जाए, तो शॉर्ट सर्किट से बचाने के लिए तुरंत फोन को स्विच ऑफ कर दें. अगर आप सावधानी बरतेंगे और वाटरप्रूफ पाउच का इस्तेमाल करेंगे, तो इस मौसम में भी आप फोन अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं. वाटरप्रूफ पाउच आपको आसानी से किसी भी दुकान या ऑनलाइन मिल जाएगा, जिसकी मदद से आप बारिश के दौरान भी फोन चला सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Realme P4R 5G लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चलेगा ये फोन; बस इतनी है कीमत
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
23 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines