हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या है Instagram पर आया MUSE? कैसे और क्या-क्या करेगा काम, जानें डिटेल्स

Instagram के शेयर मेन्यू में MUSE नाम का नया ऑप्शन नजर आ रहा है. आइए जानते हैं आपके Instagram में दिख रहा यह नया ऑप्शन आखिर क्या है और इससे क्या-क्या काम किए जा सकते हैं.

विज्ञापन
इंस्टाग्राम मेन्यू में लोगों के लिए एक नया MUSE AI ऑप्शन जोड़ा गया है. (Image Credit-AI)

अगर आप इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं तो शेयर मेन्यू में आपको नया Muse ऑप्शन दिखाई दे सकता है. पहली नजर में यह एक सामान्य शेयरिंग फीचर जैसा लग सकता है, लेकिन इसका कनेक्शन Meta के AI एजेंट Muse से है. इसे सिर्फ सवालों के जवाब देने के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा के कामों की प्लानिंग, जरूरी चीजें याद रखने और अलग-अलग टास्क को व्यवस्थित करने में मदद के लिए तैयार किया गया है. हालांकि ये फीचर फिलहाल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. अब जानते हैं Meta का Muse क्या है और इससे कौन-कौन से काम किए जा सकते हैं.

क्या है Instagram में दिखने वाला MUSE ऑप्शन?

Meta का Muse एक पर्सनल AI एजेंट है, रोजमर्रा के काम आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है. इंस्टाग्राम के शेयर मेन्यू में Muse का ऑप्शन दिखने पर यूजर इसके जरिए Muse से जुड़ी ऐप की जानकारी तक पहुंच सकता है. इस ऑप्सन को चुनने पर Muse from Meta की ऐप लिस्टिंग खुल सकती है, जहां इसे पर्सनल AI एजेंट के तौर पर बताया गया है.

हर Instagram यूजर को नहीं दिखेगा MUSE

Muse का आप्शन हिलहाल सभी यूजर्स को दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है. इसकी उपलब्धता जगह और यूजर के हिसाब से अलग हो सकती है. इसलिए अगर आपको Instagram शेयर मेन्यू में MUSE का ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपके फोन में कोई समस्या है. हो सकता है कि यह सुविधा अभी आपके लिए उपलब्ध न हुई हो.

विज्ञापन

टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन में मिलेगी मदद

Muse का इस्तेमाल सिर्फ जानकारी पूछने तक सीमित नहीं है. यह अलग-अलग कामों की तैयारी और प्लानिंग में भी मदद कर सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आप किसी इवेंट के लिए टिकट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो AI एजेंट टिकट की कीमतों पर नजर रखने जैसे कामों में मदद कर सकता है. इसी तरह डिनर के लिए रेस्टोरेंट में रिजर्वेशन करने या किसी जरूरी काम की तैयारी करने में भी इसकी मदद की जा सकती है.

ईमेल में आए जरूरी काम भी समझने में मदद

ईमेल में अक्सर फॉर्म, अपॉइंटमेंट और दूसरे जरूरी कामों से जुड़ी जानकारी आती रहती है. ऐसे में Muse ईमेल में मौजूद जानकारी को समझने और आगे क्या करना है, इसकी प्लानिंग में मदद कर सकता है. उदाहरण के लिए, किसी ईमेल में कोई फॉर्म भरने के लिए कहा गया है तो AI एजेंट जरूरी स्टेप समझने और आगे की प्रक्रिया तय करने में सहायता कर सकता है.

विज्ञापन

जरूरी कामों के लिए रिमाइंडर भी होंगे काम के

कई बार जरूरी काम याद रखना मुश्किल हो जाता है. Muse ऐसे कामों को समय पर पूरा करने के लिए रिमाइंडर जैसी सुविधा के जरिए मदद कर सकता है. इसका मकसद यूजर को जरूरी काम याद दिलाना और उन्हें सही समय पर पूरा करने की प्लानिंग में सहायता देना है.

खर्चों को समझने और पैसे बचाने में मदद

Muse का इस्तेमाल रोजमर्रा के खर्चों को व्यवस्थित करने के लिए भी किया जा सकता है. यूजर अपने रोज के खर्चों को समझने और यह देखने में मदद ले सकता है कि कहां पैसे बचाए जा सकते हैं. खासतौर पर कई पेड सब्सक्रिप्शन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह काम उपयोगी हो सकता है. AI की मदद से यह समझने की कोशिश की जा सकती है कि किन सेवाओं की जरूरत नहीं है और किन खर्चों को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

Gmail से लेकर Calendar तक कनेक्ट हो सकते हैं ये ऐप्स

Muse में कई ऐप्स और सेवाओं को कनेक्ट करने के विकल्प दिखाई देते हैं. इनमें Gmail, Google Calendar, Health, Facebook, Instagram, Peloton और Finance जैसी सेवाएं शामिल हैं. इन ऐप्स को कनेक्ट करने के बाद AI एजेंट यूजर के अलग-अलग कामों से जुड़ी जानकारी के साथ काम करने में मदद कर सकता है. उदाहरण के लिए, Calendar से जुड़े कामों की प्लानिंग करना या ईमेल में मिली जानकारी के आधार पर अगले स्टेप तय करना आसान हो सकता है.

हालांकि, सभी यूजर्स को इन सभी ऐप्स को कनेक्ट करने का विकल्प मिले, यह जरूरी नहीं है. यह सुविधा ऐप की उपलब्धता, क्षेत्र और यूजर की ओर से दी गई अनुमतियों पर निर्भर कर सकती है. 

विज्ञापन

फिलहाल सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है Muse

Muse की उपलब्धता अभी हर जगह एक जैसी नहीं है. कुछ Instagram यूजर्स को शेयर मेन्यू में इसका MUSE ऑप्शन दिखाई दे सकता है, जबकि कुछ लोगों को इसकी ऐप लिस्टिंग भी उपलब्ध नहीं मिलेगी. अगर आपके Instagram में यह ऑप्शन दिखाई दे रहा है, तो आप Muse की उपलब्धता और फीचर्स की जानकारी देख सकते हैं. इस्तेमाल शुरू करने से पहले इसकी सुविधाओं और मांगी जाने वाली परमिशन को जरूर जांच लेना बेहतर होगा.

ये भी पढे़ं- Instagram First Draft Feature: सिर्फ 10 सेकंड में तैयार होगी रील! इंस्टाग्राम खुद कटेगा बेकार हिस्से और लंबे पॉज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola