---विज्ञापन---

Instagram First Draft Feature: सिर्फ 10 सेकंड में तैयार होगी रील! इंस्टाग्राम खुद कटेगा बेकार हिस्से और लंबे पॉज

Instagram ने Reel बनाने वालों के लिए First Draft नाम का नया फीचर शुरू किया है. यह कई वीडियो क्लिप्स में से जरूरी हिस्से चुनकर, लंबे पॉज और खामोशी हटाकर 10 सेकंड से भी कम समय में Reel का पहला ड्राफ्ट तैयार कर सकता है.

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक है लेकिन वीडियो एडिटें करने में ही काफी समय निकल जाता है. कई बार एक रील के लिए 10-15 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें एक-एक करके देखना, बेकार हिस्से हटान और सही क्रम में लगाना पड़ता है. इसकी काम को आसान बनाने के लिए Instagram ने नया First Draft फीचर शुरू किया है. यह फीचर कई वीडयिो क्लिप्स में से जरूरी हिस्से चुनकर, लंबे पॉट हटाकर और उन्हें जोड़कर कुछ ही सेंकड में रील का पहला एडिट तैयार कर सकता है.

क्या है First Draft फीचर

इंस्टाग्राम ने First Draft नाम का नया रील एडिटिंग फीचर रोलआउट करना शुरू किया है. इसमें आपको अपनी वीडियो क्लिप्स चुननी होंगी और एक बटन दबाना होगा. इसके बाद इंस्टाग्राम क्लिप्स को छोटा करेगा, लंबे पॉज और खमोशी हटाएगा और जरूरी हिस्सों को जोड़कर रील का शुरुआती ड्राफ्ट तैयार कर देगा. कंपनी के मुतबिक ये शुरुआती एडिट 10 सेकंड से भी कम में तैयार हो सकता है.

---विज्ञापन---

एडिटिंग शुरू करने से पहले मिलेगा स्ट्रक्चर

इस फीच को आसान भाषा में ऐसे समझ सकते हैं. मान लीजिए आपने ट्रिप के दौरान 10-15 वीडियो बनाए. अब हर वीडियो को देखकर तय करना पड़ता था कि उसमें से कौन-सा हिस्सा रील में रखा है. लेकिन अब इन सभी क्लिप्स को चुनकर First Draft का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इंस्टाग्राम इन वीडियो से जरूरी हिस्से चुनकर एक शुरुआती रील तैयार करेगा. इसके बाद पूरा कंट्रोल आपके पास ही रहेगा. आप किसी क्लिप को बदल सकते हैं, उसका क्रम बदल सकते हैं या पहले हटाए गए किसी हिस्से को वापस ला सकते हैं. यानी फीचर आपके लिए फाइनल वीडियो तैयार नहीं करेगा, बल्कि खाली टाइमलाइन से एडिटिंग शुरू करने की परेशानी कम करेगा.

---विज्ञापन---

बोलते समय आया लंबा पॉज भी हटेगा

First Draft उन लोगों के लिए खासतौर पर काम का हो सकता है जो कैमरे के सामने बोलकर वीडियो बनाते हैं. टेक्नोलॉजी वीडियो, व्लॉग, ट्रैवल वीडियो या सामान्च बातचीत के दौरान अक्सर बीच में कुछ सेकंड का पॉज आ जाता है. ऐसे हिस्सों को एक-एक करके काटने में काफी समय लग जाता है. नया फीचर चुनी गई वीडियो क्लिप्स में लंबे पॉज और खामोशी को हटाकर वीडियो को छोटा कर सकता है. 

क्या First Draft AI से वीडियो एडिट करेगा?

वीडियो को अपने आप चुनने और काटने की वजह से यह फीचर AI पर आधारित लग सकता है. हालांकि इंस्टाग्राम ने साफ किया है कि First Draft AI का इस्तेमाल नहीं करता. कंपनी के मुताबित ये अलग-अलग तरह के वीडियो के प्रोसेस करने के लिए अपने टूल्स इस्तेमाल करता है. 

---विज्ञापन---

अभी iPhone यूजर्स को मिलेगा फीचर

फिलहाल इस फीचर को अभी iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. इसे इस्तेमाल करने के दो तरीके हैं पहला तरीका Instagram कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद इसका इस्तेमाल करना है. दूसरा Reel Gallery में जाकर कई वीडियो क्लिप्स चुनना है. इसके बाद इन क्लिप्स पर First Draft का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सभी यूजर्स को तुरंत नहीं मिलेगा विकल्प

Instagram इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है. इसका मतलब है कि अभी हर iPhone यूजर को First Draft का विकल्प तुरंत दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है. आने वाले समय में ज्यादा यूजर्स तक यह फीचर पहुंच सकता है. अगर आपके ऐप में अभी यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो हो सकता है कि आपके अकाउंट तक इसका रोलआउट अभी नहीं हुआ हो.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Instagram पर फोटो-रील पोस्ट करने का सही समय कौन सा? इस टाइम पर डालते ही बढ़ेंगे Views!

First published on: Aug 27, 2026 12:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola