दिग्गज अमेरिकी ब्रांड Westinghouse ने भारत में 5 नए QLED Google TV लॉन्च कर दिए हैं। इन टीवी को ऑनलाइन रिटेलर Amazon के सहयोग से मार्केट में उतारा गया है। इनकी कीमत 10,499 रुपए से स्टार्ट होती है। इनमें W2 सीरिज के 32 इंच HD रेडी, 43 इंच और 40 इंच FHD और क्वांटम सीरीज के 50 इंच और 55 इंच 4000 GTV शामिल हैं।
वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन के सीओओ जेम्स लुईस ने एक बयान में कहा, “हम भारतीय बाजार में टीवी के विस्तार को लेकर बेहद उत्साहित हैं। एक शक्तिशाली ब्रांड के रूप में, वेस्टिंगहाउस भारतीय उपभोक्ताओं को शानदार टीवी एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है।”
यह भी पढ़ें: Cryptocurrency बनी करोड़पति बनने का जरिया, अब तक इतने लोग बन चुके हैं अरबपति
नए QLED Google TV में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 32, 40 और 43 इंच एचडी एंड्रॉइड टीवी अपने पावरफुल स्पीकर टेक्नोलॉजी के साथ एक शक्तिशाली ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है, साथ ही ये मॉडल दो 36 वाट बॉक्स स्पीकर से सुसज्जित हैं, जो इमर्सिव साउंड प्रदान करते हैं।
कंपनी के अनुसार, ये मॉडल 1 जीबी रैम और 8 जीबी रोम के साथ आते हैं, जो ऐप्स और कंटेंट के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस और पर्याप्त स्टोरेज सुनिश्चित करते हैं।
इसके अलावा, 50 और 55-इंच गूगल टीवी मॉडल 2जीबी रैम और 16 जीबी रोम के साथ आते हैं, जो पर्याप्त प्रोसेसिंग पावर और स्टोरेज क्षमता प्रदान करते हैं। नए मॉडल दो 48 वाट डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो बॉक्स स्पीकर से लैस हैं, जिसमें दर्शकों के लिए इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस का आनंद लेने के लिए डीटीएस ट्रूसराउंड टेक्नोलॉजी है। टीवी में बेज़ल-लेस और एयर-स्लिम डिजाइन, ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी, एक वॉयस-इनेबल रिमोट और अलग-अलग डिवाइस के साथ निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए तीन एचडीएमआई और दो यूएसबी पोर्ट भी हैं।
Westinghouse की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा गया है कि अपने स्लीक और स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस फीचर और एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम, स्टनिंग विजुअल और जबरदस्त साउंड क्वालिटी जैसे एडवांस फीचर के साथ, ये टीवी हमारे होम एंटरटेनमेंट के एन्जॉय के तरीके को बदल देगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
4 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
6 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
8 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines