Smartphone CCTV: कहीं भी घर से बाहर जाने पर लोगों के सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता होती है। इससे बचने के लिए घर, दफ्तर या पार्किंग में CCTV कैमरा लगवाते हैं। कैमरा देखने के बाद भी कई बार चोर सामान की चोरी कर लेते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कई बार तो कैमरे को ही उखाड़ कर साथ में ले जाते हैं। ऐसी स्थिति में चोर के बारे में पता कर पाना काफी मुश्किल होता है। आप घर की सुरक्षा के लिए पुराने फोन की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको केवल इंटरनेट की जरूरत होगी। आइए स्मार्टफोन से कैसे किसी को लाइव देखें, इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Smartphone CCTV ऐसे बनाएं
आमतौर पर फोन पुराना हो जानें पर लोग इसे पैक कर रख देते हैं या फिर कम कीमत में बेचते हैं। कुछ लोगों के घर में इन फोन का इस्तेमाल बच्चे गेम खेलने के लिए करते हैं। आप पैसे खर्च कर घर में CCTV कैमरा लगवाने की जगह स्मार्टफोन की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए फोन के कैमरे का सही होना जरूरी है। इसके साथ ही बैटरी की भी समस्या नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: WhatsApp के इस प्राइवेसी फीचर को भूल कर भी नहीं करें ऑन, फंस सकते हैं बड़ी परेशानी में
स्मार्टफोन में डाउनलोड करें ये ऐप
स्मार्टफोन को CCTV कैमरे की तरह इस्तेमाल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारे ऐप्स फ्री में उपलब्ध हैं। ऐपल के आईफोन को भी सीसीटीवी कैमरा बना सकते हैं। फोन में IP Webcam ऐप को पुराने एंड्रॉयड वर्जन पर भी आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप Manything ऐप की भी मदद ले सकते हैं।
किसी को भी ऐसे देखें फोन पर लाइव
1. किसी को भी फोन पर लाइव देखने के लिए पहले दोनों फोन में IP Webcam इंस्टॉल करें।
2. इसके बाद दोनों फोन में इस ऐप को एक ही आईडी से लॉगिन करें।
3. अब पुराने फोन में ऑप्शन बटन पर क्लिक कर इसमें CCTV कैमरा व्यू पर क्लिक कर दें।
4. जिस फोन में आप लाइव देखना चाहते हैं, उसमें व्यू फुटेज पर क्लिक करें।
5. अब आप कहीं से भी घर की निगरानी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
4 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
6 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
8 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines