आपके फोन पर हैकर्स की बुरी नजर! तुरंत हटा दें ये 38 Smartphone Apps, वरना...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Smartphone Apps: स्मार्टफोन कहीं ना कहीं हमारी जरूरत के साथ जिंदगी का एक हिस्सा बन गया है। कई तरह के पर्सनल डॉक्यूमेंट, डाटा, तस्वीरें आदि हम अपने फोन में सेव करके रखते हैं। फोन इतना जरूरी होकर रह गया है कि इसके बिना एक दिन भी रहना मानों कई कामों का थम जाना जैसा हो गया है।
जिस तरह से फोन सभी के लिए जरूरी बन गया है ठीक वैसे ही हैकर्स की नजरें भी लोगों के फोन पर रहने लगी है। इसे हैक करने के लिए वो लगातर तरह-तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। हैकर्स लोगों के फोन में घुसकर डकैती करने की चाह में है जिसके लिए उन्होंने ऐप्स को अपना जरिया बना लिया है।
हैकर्स से बचने के लिए मैलवेयर और स्पाईवेयर जैसे खतरों से बचकर रहना जरूरी है। McAfee की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें उन्होंने 38 ऐप्स को लेकर चेतावनी दी है। साथ ही उन्हें तुरंत फोन से हटाने की भी सलाह दी है। आइए जानते हैं कि किन फोन ऐप्स से हमारे डाटा को खतरा हो सकता है।
साइबर सुरक्षा कंपनी की ओर से ये जानकारी दी गई है कि इन 38 ऐप्स को 3.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इनमें से कई ऐप्स लगभग सभी लोकप्रिय गेम्स हैं। इनमें माइनक्राफ्ट गेम ऐप भी शामिल है जिसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ PC और कंसोल गेम के साथ नहीं बल्कि मोबाइल वर्जन में भी किया जाता है।
दरअसल, McAfee की टीम ने जब ब्लॉक बॉक्स मास्टर डायमंड ऐप को एनालिसिस किया था, तब पता चला कि ये यूजर के डिवाइस पर ढेरों ऐड दिखा रहे थे जिससे फोन स्लो हो रहा था और डिवेलपर गलत तरीके से कमाई करने की भी कोशिश कर रहे थे। इसलिए कंपनी ने इस तरह के माल्वेयर्स से सतर्क रहने की सलाह दी है।
हालांकि, गूगल प्ले स्टोर से इन ऐप्स को हटा दिया गया है, लेकिन अगर आपके फोन में ये ऐप्स हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें। फोन में इंस्टॉल्ड इन ऐप्स को अनइंस्टॉलन करना जरूरी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: