Vodafone Idea Tariff Hike: जियो और एयरटेल ने हाल ही में अपने Prepaid और Postpaid प्लान महंगे किए थे जिसके तुरंत बाद अब वोडाफोन आइडिया यानी VI ने भी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान महंगे कर दिए हैं, नई दरें 4 जुलाई, 2024 से लागू होंगी। Vi के अनुसार, कीमतों में बदलाव एंट्री-लेवल प्लान से लेकर 365 दिन वाले प्लान में हुआ है। कहा जा रहा है कि दूरसंचार कंपनियों द्वारा नई टैरिफ बढ़ोतरी 5G सर्विस की हाई कॉस्ट के कारण एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बढ़ाने की वजह से की गई है।
कंपनी अगले क्वार्टर में भारत में अपनी 4G और 5G सर्विस को बढ़ावा देने के लिए निवेश करने की भी प्लानिंग कर रही है। Vi पहले से ही अपने प्रीपेड ग्राहकों को अपने ‘हीरो अनलिमिटेड’ ऑफरिंग के तहत फ्री नाइट डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे कई स्पेशल ऑफर देता है। साथ ही, कंपनी ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए अपने Vi Max प्लान के लिए ‘चूज यू बेनिफिट’ सुविधा भी दी है। हालांकि अब जल्द ही ये सभी प्लान्स महंगे हो जाएंगे…
ये भी पढ़ें : Airtel Recharge Plans: Jio के बाद एयरटेल के भी महंगे हुए प्लान्स, लिस्ट में चेक करें कौन-सा रिचार्ज प्लान हुआ महंगा?
Vi Tariff Hike: प्रीपेड प्लान
तीन अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान – 179 रुपये (28 दिन की वेलिडिटी), 459 रुपये (84 दिन की वेलिडिटी) और 1,799 रुपये (365 दिन की वेलिडिटी) प्लान अब बढ़कर 199 रुपये, 509 रुपये और 1,999 रुपये हो जाएंगे। पॉपुलर 1.5GB/दिन प्लान के लिए, 299 रुपये (28 दिन के लिए) प्लान की कीमत 349 रुपये होगी। इसी तरह, 479 रुपये (56 दिन) और 719 रुपये (84 दिन) प्लान की कीमत बढ़कर 579 रुपये और 859 रुपये हो जाएगी। 2,899 रुपये (365 दिन) प्लान की कीमत अब 3,499 रुपये होगी।
Vi Tariff Hike: पोस्टपेड प्लान
कंपनी ने अपने चार पोस्टपेड प्लान भी महंगे किए हैं। इंडिविजुअल प्लान, जिनकी कीमत वर्तमान में 401 रुपये और 501 रुपये है, का रेट 4 जुलाई के बाद 451 रुपये और 551 रुपये हो जाएगा। 601 रुपये और 1,001 रुपये वाले फैमिली प्लान की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी होगी और यह 701 रुपये और 1,201 रुपये का हो जाएगा। आप इसकी फुल डिटेल्स के लिए वीआई की वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
18 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
23 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines