Vivo Y78 5G Launched: दिग्गज चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो अपने कई शानदार फोन के कारण सुर्खियों में रहती है। पिछले कुछ महीने से फोन ने शानदार फोन को अलग-अलग रेंज में पेश किया है। अब कंपनी ने वाई सीरीज में एक नया फोन जोड़ा दिया है।
चीन में कंपनी ने अपने लेटेस्ट वीवो वाई78 5जी को लॉन्च कर दिया है। फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 एसओसी के साथ फोन को बजट फ्रेंडली रेंज में लाया गया है। आइए वीवो वाई78 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः फुल चार्जिंग पर महीनों चलने वाला किफायती स्मार्टफोन! दमदार बैटरी के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Vivo Y78 5G Launch Date in India
चीन में कंपनी ने एक नए मिड-रेंज ऑफर के रूप में वीवो वाई78 5जी को लॉन्च किया है। उम्मीद है कि चीन के बाद कंपनी अपने वीवो वाई78 को भारत में लॉन्च करेगी। 50 एमपी प्राइमरी कैमरा के साथ आने वाला ये फोन 17 मई 2023 को भारत में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 25 हजार से कम हो सकती है। फोन को जेड पोर्सिलेन ब्लू, ब्लैक और फीनिक्स फेदर गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
बात करें चीन में लॉन्च हुए वीवो वाई78 5जी की कीमत और खासियत की तो फोन को तीन वेरिएंट में किया गया है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 1399 (लगभग 16,600 रुपये) है। जबकि, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB की कीमत फिलहाल अज्ञात है।
Vivo Y78 5G Specs
वीवो वाई78 5जी में 6.64 इंच का एफएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 2388×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ है। इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 91.06 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 394 पीपीआई और एक पंच-होल कटआउट है।
प्रोसेसर की बात करें तो ये हैंडसेट मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 SoC द्वारा संचालित है। इसमें 12GB रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज है। आउट ऑफ द बॉक्स फोन हैंडसेट एंड्रॉइड 13 ओएस पर ऑरिजनल ओएस 3 है।
कैमरे के मामले में फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है।
ये भी पढ़ेंः Google Maps पर अब घर बैठे देख सकेंगे पूरी दुनिया का नाजारा! आ रहा है ये शानदार फीचर
फोन में 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इसमें 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, 5जी एसए/एनएसए, वाई-फाई, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
23 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines