Vivo Y77e Latest version Smartphone: फोन निर्माता कंपनी ने अपना एक नया स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिया है। वीवो वाई77ई टी1 वर्जन को कंपनी लॉन्च कर दिया है जिसमें कई धांसू फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल, ये फोन कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट में पेश किया है। इसमें MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 18W की फास्ट चार्जिंग की बैटरी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Vivo Y77e (t1 version) Specifications
वीवो Y77e (t1 version) में 6.58 इंच का फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 1,080 x 2,408 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ है। ये फोन एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS के लेटेस्ट वर्जन पर काम करता है।
अभी पढ़ें – आ गया Vivo Y77e का नया वर्जन, 5000mAh बैटरी और जबरदस्त कैमरा के साथ लॉन्च
Vivo Y77e (t1 version) Price
Vivo Y77e को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया गया है जिसकी कीमत 1,799 युआन यानी (करीब 21,000 रुपये) है। इस फोन के तीन कलर ऑप्शन क्रिस्टल पॉवडर, क्रिस्टल ब्लैक और ब्लू है। फिलहाल फोन को भारत में पेश नहीं किया गया है।
Vivo Y77e (t1 version) Features
इस फोन में जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें GPS/A-GPS, FM रेडियो, 4G LTE, Wi-Fi, 3.5 mm जैक, USB टाईप-सी पोर्ट और ब्लूटूथ v5.1 भी दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
अभी पढ़ें – RD Accessories: एक्स-12 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें फीचर्स
Vivo Y77e (t1 version) Battery and Camera
वीवो वाई77ई (t1 version) में 5000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। बात करें कैमरे की तो इसमें मुख्य कैमरा (f/1.8 अपर्चर) 50 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा (f/2.4 अपर्चर) 2 मेगापिक्सल के साथ है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
15 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
19 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
21 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
22 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
22 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines