Vivo Y56 5G Launch Date Price in India: चीनी फोन निर्माता वीवो अपने Y100 से पहले भारतीय बाजार में एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। लीक से पता चला है कि 16 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाले वीवो Y100 स्मार्टफोन से पहले वीवो वाई56 लॉन्च हो सकता है। वीवो स्मार्टफोन लवर्स को एक साथ दो फोन के आने की खुशी मिल सकती है।
लीक के मुताबिक मिड-रेंज हैंडसेट Y100 से पहले 15 फरवरी को भारत में वीवो वाई56 स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। फोन के लॉन्च डेट के साथ-साथ कई फीचर्स और स्पेसिफिकेन्स का खुलासा हो चुका है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –Mini AC से चिलचिलाती गर्मी में भी मिलेगी शिमला जैसी ठंडक! जानिए कीमत
Vivo Y56 5G Launch Date in India
टिप्सटर पारस गुगलन के सहयोग से द टेक आउटलुक द्वारा वीवो वाई56 5जी स्मार्टफोन की डिटेल्स लीक की गई थी। बताया जा रहा है कि भारत में Y56 5G स्मार्टफोन ऑरेंज शिमर और ब्लैक इंजन कलर वेरिएंट के साथ 15 फरवरी को को लॉन्च हो सकता है।
Vivo Y56 5G Price in India
रिपोर्ट के अनुसार भारत में वीवो वी56 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, वीवो ने अभी तक हैंडसेट की कीमत की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी है। फोन कथित तौर पर 4GB + 128GB, और 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। इसमें स्टोरेज बढ़ाने का भी ऑप्शन मिलेगा।
और पढ़िए –Valentine Day 2023 Gifts: इन बेहतरीन गैजेट्स से पार्टनर को करें खुश! कीमत 3000 रुपये तक
Vivo Y56 5G Specifications (Leaked)
वीवो Y56 में 6.58-इंच HD+ डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच ओएस 13 चलाने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन के मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट द्वारा संचालित होने की उम्मीद है। Vivo Y56 कथित तौर पर 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करेगा।
कथित वीवो Y56 5G डिवाइस में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल के लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। डिवाइस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंटर-अलाइन्ड टियर ड्रॉप कटआउट में होने की भी संभावना है, जो लीक हुई तस्वीरों में डिस्प्ले के टॉप पर देखा गया है।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines