Mini AC Price in India: भले ही हम में से कई लोग सर्दी के मौसम के जाने का इंतजार करते हैं, लेकिन जब गर्मी की शुरुआत हो जाती है तो कहीं ना कहीं शिमाल की ठंड याद आती है। चिलचिलाती गर्मी में बाहर जाना तो दूर घर में रहना भी मुश्किल हो जाता है। कमरे का तापमान हद से ज्यादा बढ़ जाता है और फिर रूम को ठंडा करने के लिए हम एसी या अन्य डिवाइस को अपनाते हैं।

गर्मी की शुरुआत होने से पहले ही हम आपके लिए एक एसी लेकर आ गए हैं जिसकी कीमत 1000 रुपये से कम है। ये एक 2 इन 1 प्रोडक्ट है जो फोन को चार्ज करने के साथ कमरे को ठंडा करने का भी काम करता है। आइए Vogek 2-in-1 Mini AC की खासियत और कीमत के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Vogek 2-in-1 Mini AC

इस बार गर्मी से राहत पाने के लिए आप मिनी एयर कंडीशनर (Mini Air Conditioner) खरीद सकते हैं। ये एक साथ दो काम करने वाला 2 इन 1 प्रोडक्ट है। ये मिनी एयर कंडीशनर ठंडी हवा देने के साथ पॉवर बैंक के तौर पर भी काम करता है। इसके जरिए आप मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइसों को चार्ज किया जा सकता है।

6000mAh Power Bank with Mini AC Features

2 इन 1 मिनी में एयर कंडीशनर और 6000mAh बैटरी का पॉवर बैंक है। दावा है कि फुल चार्जिंग में ये डिवाइस करीब 6 घंटे तक चल सकता है। इस डिवाइस में मल्टीग्रेड मोटर है, जो 3 फैन मोड फीचर के साथ आता है। ये काफी हैंडी होने के कारण आसानी से कहीं भी लेकर जाया जा सकता है। एक जगह से दूसरी जगह इस डिवाइस को लेकर जाया जा सकता है।

विज्ञापन

Vogek 2-in-1 Mini AC Price

कीमत की बात करें तो 6000mAh पॉवर बैटरी और मिनी एयर कंडीशनर की कीमत केवल 949 रुपये है। इसे आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं। इस पॉवर बैंक के साथ आने वाली मिनी एयर कंडीशनर की फ्री शिपिंग भी है। ऐसे में आपके लिए ये डिवाइस 1000 रुपये से कम का पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ