Vivo Y56 5G: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने इस साल की शुरुआत में अपने Y56 5G स्मार्टफोन को पेश किया था। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस इस फोन को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन कंपनी बाद में इसकी कीमत घटाकर 18,999 रुपये कर दी थी। अब, वीवो ने वाई 56 5G का एक नया वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत बेहद कम है।
नए वेरिएंट में आया Vivo Y56 5G
वीवो ने भारतीय बाजार में अपने Y56 5G को 4GB रैम और 128GB स्टोरेज में पेश किया है और इसकी कीमत 16,999 रुपये रखी है। यह डिवाइस ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस नए वेरिएंट को आप Vivo India वेबसाइट, ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Amazon के माध्यम से खरीद सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
कंपनी ने वीवो वाई 56 5G के नए वेरिएंट को पिछले वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही पेश की है। यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच ओएस 13 पर काम करता है। हैंडसेट में 6.58-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 1,080×2,408 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC प्रोसेसर द्वारा संचालित है।
यह भी पढ़ेंः iphone 15 का बैक ग्लास टूट जाए तो खर्च करने पड़ेंगे इतने रुपये
कैमरे के मोर्चे पर Vivo Y56 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ओटीजी, एफएम रेडियो और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट मिलता है।
आईफोन 15 की भारी डिमांड
इसके इतर 22 सितंबर से सेल शुरु होते ही आईफोन 15 मांग तेज हो गई है। ग्राहक आईफोन 15 को खरीदने के लिए ऐप्पल स्टोर के बाहर 24 घंटे खड़े रहे हैं। बता दें कि, आईफोन 15 की शुरुआती कीमत 79,000 रुपये है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines