Vivo Y52t 5G: 5000 mAh बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ वीवो ने लॉन्च किया नया फोन, यहां जानें कीमत और फीचर्स

Vivo Y52t 5G: Vivo launches new phone with 5000 mAh battery and 8 GB RAM, know price and features here

VIVO Y52t

Vivo Y52t 5G: देश भर में लगातार किफायती और दमदार फोन बनाने वाली कंपनी वीओ (Vivo) एक बार फिर से अपने धांसू फोन के साथ मार्केट में धूम मचाने के लिए आ गई है। वीवो द्वारा हाल ही में अपना नया फोन Vivo Y52t 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है और भारत में भी जल्द ही ये उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

वीओ के इस दमदार फोन में 5000 एमएच बैटरी मौजूद है। वहीं 8 जीबी रैम और कैमरा भी शानदार है। फोन को दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Vivo Y52t 5G तीन कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

Vivo Y52t 5G Features: ये है फोन की खासियत

Vivo Y52t 5G एक डुअल (नैनो) सिम फोन है जिसमें 6.56 इंच एचडी प्लस (1600×720 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में फास्ट स्पीट के लिए 60hz डिस्प्ले मौजूद है। वहीं इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC मौजूद है जो कि एक दमदार प्रोसेसर है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

ऐसा है फोन का कैमरा सेटअप

वीवो के इस फोन में कैमरे पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है।

विज्ञापन

Vivo Y52t 5G Price in India: भारत में इतने रुपए में मिल सकता है फोन

वीवो के इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से इसकी कीमत 14,900 रुपए रह सकती है। वहीं इसके 8 जीबी और 256 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 17,900 रुपए रह सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ