Jio Plan: 1 साल तक उठाएं Unlimited कॉलिंग और डेटा समेत कई सुविधा का लाभ, ये है सस्ता प्लान
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio Plan under 900: देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो कई प्लान ऑफर करती है। इनमें से कुछ ऐसे भी प्लान हैं जिनमें कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स मिलते हैं। उन्हीं में से एक प्लान के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो अन्य प्लानों से काफी सस्ता और बेस्ट है।
इस किफायती प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं, जिनका लाभ यूजर्स 1 साल के लिए उठा सकते हैं। इस तरह के प्लान को जियो फोन ऑल इन वन प्लान्स के नाम से जाना जाता है। आइए इसके बारे में बताते हैं।
जियो की प्लान लिस्ट में 28 दिनों की वैधता के साथ सबसे सस्ता 91 रुपये का आता है। इस प्लान को अगर यूजर्स 12 महीने तक 91 रुपये प्रतिमाह खर्च करता है तो इसकी कीमत 1092 रुपये की पड़ती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इससे अच्छा भी एक प्लान है जो 1 साल के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। इसके जरिए आपके 193 रुपये तक बच सकते हैं।
रिलायंस जियो 899 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इसकी वैधता 336 दिनों की होती है। इस प्लान में प्रति माह 2GB डेटा की सुविधा और 28 दिनों की वैधता दी जाती है। इस तरह से सालभर में कुल 24GB डेटा बेनिफिट मिलता है। इतना ही नहीं, इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है।
इसके अलावा 28 दिनों की वैधता के साथ 50 SMS की भी सुविधा मिलती है। इस तरह से 1 साल के इस प्लान में प्रति माह 28 दिनों की वैधता के साथ 50 SMS और 2GB डेटा का लाभ मिलता है। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा समेत अन्य जियो ऐप्स का भी फ्री एक्सेस मिलता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: