Vivo Y400 Pro 5G Smartphone Sale Date: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो की वाई400 सीरीज में नए मॉडल को जोड़ा गया है। भारत में वीवो वाई400 प्रो 5जी को लॉन्च कर दिया गया है जो दमदार बैटरी और कैमरा के साथ है। इस बड़े डिस्प्ले वाले वीवो वाई400 प्रो को 27 जून से खरीद सकते हैं। इस फोन की खासियत क्या है और किन ऑफर्स के साथ कहां-कहां पर उपलब्ध है? आइए वीवो वाई400 प्रो 5जी की कीमत, डिस्काउंट ऑफर्स और खासियत के बारे में जानते हैं।
Vivo Y400 Pro 5G Sale Date and Price
वीवो वाई400 प्रो 5जी की बिक्री 27 जून 2025 से शुरू है। इसके दो वेरिएंट- 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वीवो वाई400 प्रो के तीन कलर ऑप्शन्स- सफेद, गोल्डन और पर्पल है।
Vivo Y400 Pro 5G Sale Price Discounts
प्री-बुकिंग के लिए वीवो वाई400 प्रो उपलब्ध है। आप इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से खरीद सकेंगे। अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया की साइट पर वीवो वाई400 प्रो 5जी उपलब्ध है। इसे रिटेल स्टोर के जरिए आप ऑफलाइन खरीद सकते हैं।
ऑफर्स की बात करें तो वीवो वाई400 प्रो 5जी की कीमत पर छूट पाने के लिए बैंक कार्ड ऑफर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुनिंदा कार्ड पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। IDFC First Bank, SBI Card, DBS Bank जैसे बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं।
Vivo Y400 Pro 5G Specifications
बात करें वीवी वाई400 प्रो 5जी के स्पेसिफिकेशन की तो इसमें 6.77 इंच का HDR10+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 2392 x 1080 पिक्सेल रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस स्क्रीन है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है। अन्य खासियत की बात करें तो ये फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड FuntouchOS 15 के साथ है। इसमें 5500mAh बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
फोन के बैक में आईआर ब्लास्टर समेत दो कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX 882 सेंसर के साथ है। इसके अलावा एक कैमरा 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। कैमरे के साथ OIS भी है। फोन के आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ये भी पढ़ें- खतरे में है आपका Facebook Account; पासवर्ड से नहीं, ऐसे रहेगा Hackers से खाता सुरक्षित
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
12 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
13 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
15 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
17 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines