खतरे में है आपका Facebook Account; पासवर्ड से नहीं, ऐसे रहेगा Hackers से खाता सुरक्षित

Facebook Account Password: फेसबुक को सुरक्षित रखने के लिए Passkey का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसे हैकर्स के लिए हैक करना मुश्किल है। आइए मेटा की पासकी सुविधा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Facebook passkey login | Facebook passkey scan | Facebook passkey password | Facebook passkey free | Facebook passkey support |

Image Credit- News24

Facebook Account Password Leak Avoid Tips: हाल ही में करीब 16 अरब पासवर्ड लीक होने की जानकारी सामने आई है जिसके बारे में Cybernews और Forbes की रिपोर्ट से पता चला है। यूजर्स के पासवर्ड को हैकर्स द्वारा हैक किया जा रहा है। फोन से डेटा और पासवर्ड की चोरी कर हैकर्स उसका इस्तेमाल कर रहे हैं और फिर डार्क वेबसाइट पर भी सेल कर रहे हैं। इसे लेकर गूगल की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई थी जिससे Gmail, फेसबुक समेत अन्य सोशल प्लेटफॉर्म को हैक होने बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

साथ ही पासवर्ड की जगह पासकी का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था। वही, फेसबुक की ओर से अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए पासकी के इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। आइए जानते हैं कि कैसे पासवर्ड की जगह पासकी का यूज कर सकते हैं?

विज्ञापन

फेसबुक पर Passkey की सुविधा शुरू

फेसबुक पर पासकी का सपोर्ट एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को दिया जा रहा है। ऐसे में फेसबुक को लॉगिन करने के लिए पासवर्ड को याद रखना नहीं पड़ेगा। आसानी से यूजर्स पासकी के जरिए लॉगिन कर सकेंगे। इससे हैकर्स से अकाउंट सुरक्षित होगा ही और Meta Pay भी सेव रहेगा। आइए जानते हैं कि कैसे आप फेसबुक पासवर्ड की जगह पासकी को अपना सकते हैं।

क्या होता है Passkey?

FIDO Alliance ने पासकी को डेवलप किया है जो एक आधुनिक डिजिटल सुरक्षा प्रणाली है। इसे ओटीपी लॉगिन की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। हर अकाउंट में लॉगिन के लिए यूनिक डिजिटल कुंजी यानी Key बनती है जिसके बारे में हैकर्स के लिए पता लगाना मुश्किल होता है और हैकिंग से खुद के अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे रखें फेसबुक का अकाउंट सुरक्षित?

  1. किसी भी अनजान अकाउंट से आए लिंक पर क्लिक न करें।
  2. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को जरूर अपनाएं।
  3. एक मजबूत और यूनिक पासवर्ड क्रिएट करें।
  4. अकाउंट लॉगिन के लिए फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या PIN का यूज करें।

कैसे करें फेसबुक लॉगिन के लिए Passkey का यूज?

  1. अपने फोन की Settings में जाएं।
  2. इसके बाद Accounts Centre में जाएं।
  3. पासकी में ईमेल एड्रेस नेम का यूज कर सकते हैं।
  4. चाहें तो मोबाइल फोन नंबर का यूज कर सकते हैं।

सिर्फ इन यूजर्स के लिए Passkey उपलब्ध

फेसबुक के अनुसार Passkey और उससे संबंधित बायोमेट्रिक डिटेल्स से आपका फोन सुरक्षित रहेगा। फेसबुक की ये सुविधा सिर्फ मोबाइल ऐप्स के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं। डेस्कटॉप पर फेसबुक लॉगिन के लिए यूजरनेम और पासवर्ड एंटर करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ