Vivo Y11 2023: देश में IPL का आगाज हो चुका है, लोग टीवी, लैपटॉप और स्मार्टफोन के सामने चिपके हुए हैं। लेकिन कुछ ऐसे यूजर्स हैं, जो मैच देखने के लिए सस्ते में एक नया स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी एक नया फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने नए फोन Y11 2023 कीमत को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन को चीन में पेश किया है। 8GB तक रैम तक रैम के साथ आने वाला यह एक 4G स्मार्टफोन है। इसमें मिलने वाली बैटरी को लेकर दावा है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 28 दिन तक चलता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…
Vivo Y11 2023 के स्पेसिफिकेशन
वीवो ने अपने इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट 4GB रैम और टॉप मॉडल 6GB रैम के साथ आता है। इसमें 2GB तक का वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है। यानी ग्राहक फोन की रैम को 8जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 64GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
ये भी पढ़ेंः तबाही मचाने आ रहा Vivo S16 स्मार्टफोन, कीमत और लॉन्चिंग डेट कंफर्म!
इस स्मार्टफोन में मिलने वाली स्क्रीन की साइज 6.51 इंच है। यह डिस्प्ले एक आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है और 1600×720 पिक्सल के एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी की ओर इसमें 5000 एमएएच बैटरी दी गई है, जो माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दावा है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 28 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
Vivo Y11 2023 की कीमत
फिलहाल, वीवो ने अपने इस धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। फोन को दो कलर ऑप्शन- ओब्सीडियन ब्लैक और आइस ब्लू में पेश किया गया है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
10 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
14 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines