तबाही मचाने आ रहा Vivo S16 स्मार्टफोन, कीमत और लॉन्चिंग डेट कंफर्म!
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Vivo S16 Launch Price In India: वीवो भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S16 को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह अपकमिंग फोन धांसू फीचर्स से लैस होगा। फोन 8GB रैम और Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसमें शानदार कैमरा और पावरफुल बैटरी होगी। चलिए विस्तार से जानते हैं वीवो के इस नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और लॉन्चिंग डेट के बारे में…
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो का यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 19 अप्रैल को दस्तक दे सकता है। वहीं, कंपनी इसकी कीमत 29690 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी कीमत और लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया नहीं किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वीवो अपने इस फोन की कीमत और सटीक लॉन्चिंग डेट की जानकारी देगी। अब चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालते हैं…
वीवो के इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट होगा, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से जुड़ा होगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी की ओर से फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 4600 एमएएच की दमदार बैटरी होगी, जो फ्लैश चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट करेगी। फोन में 6.78 इंच की 388 पीपीआई, AMOLED डिस्प्ले होगी। यह डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कुल मिलाकर इसके स्पेसिफिकेशन्स से आपको कोई शिकायत नहीं मिलने वाला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: