Vivo का किफायती Smartphone लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स और तगड़ी बैटरी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo Y02s Smartphone: वीवो के कई स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं जिनमें से कुछ अपने कैमरा स्पेसिफिकेशन और कुछ तगड़ी बैटरी समेत अन्य फीचर्स के लिए प्रसिद्ध है। कंपनी के ज्यादातर फोन बजट स्मार्टफोन (Vivo Budget Smartphone) की सूची में शामिल हैं। सस्ते से लेकर महंगी कीमत में आप वीवो का स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
वहीं, इस बार कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन (Vivo Smartphone) इतने कम दाम में पेश किया है कि जानकर आप भी खरीदने की इच्छा रख सकते हैं। जी हां, स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने वाई02एस (Vivo Y02s) को बाजार में उतार दिया है। इसमें जबरदस्त बैटरी और फीचर्स हैं जिसे 11 हजार रुपये से कम दाम में पेश किया गया है। आइए आपको Vivo Y02s के बारे में विस्तार से बताते हैं।
कीमत की अगर बात करें तो वीवो Y02s एक बजट स्मार्टफोन है। इस फोन को चीन में 906 युआन यानी करीब 10,600 रुपये में पेश किया गया है। इसके दो कलर ऑप्शन सैफाइअर ब्लू और शाइन ब्लैक उपलब्ध हैं।
अभी पढ़ें – Amazon Deal of the Day: मोटे डिस्काउंट पर घर ले आएं स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स और लैपटॉप
वीवो वाई02s में डुअल सिम, जीपीएस, 3.5mm के ऑडियो जैक, 4G और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स हैं। फिलहाल इस फोन को चीन में पेश किया गया है। भारत या अन्य देशों में Vivo Y02s को कब तक पेश किया जा सकता है इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: