Vivo Y01A: 5000mAh बैटरी और मीडियाटेक हेलियो P35 SoC के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo Y01A Launch Price in India: वीवो के एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं। इनमें अब कंपनी कम बजट के स्मार्टफोन को भी शामिल कर रही है। वीवो ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया है, जिसका नाम वीवो वाई01ऐ (Vivo Y01A) है। ये फोन कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy M04 की जल्द होने वाली है भारत में एंट्री! जानें खासियत
वीवो Y01A 5G को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। इसको कंपनी की वेबसाइट पर THB 3,999 (लगभग 9,100 रुपये) के प्राइस टैग के साथ लिस्ट किया गया है, जो इसे स्मार्टफोन के सबसे किफायती सेगमेंट में रखता है। यह सेफायर ब्लू और एलिगेंट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- सफायर ब्लू और एलिगेंट ब्लैक में लॉन्च किया गया है।
भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, डिवाइस को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) वेबसाइट डेटाबेस पर देखा गया है, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
वीवो वाई01ऐ में 6.51-इंच के IPS डिस्प्ले है। ये MediaTek Helio P35 SoC द्वारा संचालित है जो 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ है। इसमें 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरा है। इसमें 5,000mAh की बैटरी पैक करता है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है।
वीवो वाई01ए एंड्रॉइड 11 (गो एडिशन) पर चलता है, जिसके ऊपर फनटच ओएस 11.1 की परत है। इसमें डुअल-सिम सपोर्ट है। स्मार्टफोन में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है। हालांकि स्टोरेज को डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के संदर्भ में विवो Y01A नेविगेशन के लिए 4G VoLTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस का समर्थन करते हुए डुअल सिम कार्ड स्लॉट का समर्थन करता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: