Vivo X90S Launch Date Price in India: हाल ही में भारतीय बाजार में विवो एक्स90 सीरीज को लॉन्च किया गया है। इसमें एक्स90 (Vivo X90), एक्स90 प्रो (Vivo X90 Pro) और एक्स90 प्रो प्लस (Vivo X90 Pro Plus) शामिल है। हालांकि, अब एक और नया मॉडल फोन की सीरीज में जोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन

वीवो एक्स90 एस के बारे में जानकारी सामने आई है कि फोन को जल्द वीवो एक्स90 सीरीज के तहत लॉन्च किया जा सकता है। आगामी आगामी विवो X90S अफवाहों के बीच घिर चुका है। आइए जानते हैं कि विवो X90S कब तक लॉन्च हो सकता है और इसकी क्या-क्या जानकारी लीक हुईं हैं?

विज्ञापन

Vivo X90s कब होगा भारत में लॉन्च?

अफवाहों के आधार पर वीवो X90S Google Play कंसोल लिस्टिंग में देखा गया है। इसके जरिए फोन के बारे में काफी कुछ पता चला है। इसके मुताबिक फोन अभी तक घोषित मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200+ चिपसेट द्वारा संचालित होगा। वीवो एक्स90एस को 10 मई को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Vivo X90s के स्पेस्फिकेशन्स लीक

गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के मुताबिक X90S मीडियाटेक MT6985 चिपसेट से लैस होगा, जिसे डाइमेंशन 9200+ SoC का आंतरिक नाम माना जाता है। लिस्टिंग से फोन फर्मवेयर साइड पर एक पंच होल कटआउट, 12 जीबी रैम और एंड्रॉइड 13 के साथ 1260 × 2800 पीएक्स डिस्प्ले की पुष्टि के साथ देखा गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा पता चलता है कि फोन में एआरएम कॉर्टेक्स-एक्स3 प्राइम कोर 3.05 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए 3x कॉर्टेक्स-ए715 कोर के साथ 2.85GHz पर और 4x कॉर्टेक्स-ए510 दक्षता कोर 1.8GHz पर चलेगा।

ये फोन GPU के मामले में ARM माली G715 द्वारा कवर किया गया है। मीडियाटेक के आगामी चिपसेट ने हाल ही में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 की तुलना में एक हाई गीकबेंच स्कोर पोस्ट किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ