Samsung Neo Smart TV Series:  सैमसंग ने नियो सीरीज में दो स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। सैमसंग नियो क्यूएलईडी 8K 2023 (Samsung Neo QLED 8K 2023) और सैमसंग 2023 नियो क्यूएलईडी 4K (Samsung 2023 Neo QLED 4K) भारत में लॉन्च हो गए हैं।

भारत में 4 मई 2023 को सैमसंग ने नियो QLED 8K और 4K टीवी की सीरीज लॉन्च किया है। दोनों बेहतरीन गेमिंग अनुभव प्रदान करने और फिल्म देखने में वृद्धि करने का दावा करते हैं। आइए नियो QLED 8K और 4K टीवी के बारे में जानते हैं।

Samsung 2023 Neo QLED 4K की कीमत 

सैमसंग नियो QLED 4K मॉडल पांच डिस्प्ले साइज- 85-इंच, 75-इंच, 65-इंच, 55-इंच और 50-इंच में लॉन्च हुआ है। इसका सिर्फ ब्लैक कलर ऑप्शन है, जिसकी कीमत 1,41,990 रुपये से शुरू होती है। सैमसंग की ऑनलाइन वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर पर टीवी खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Samsung 2023 Neo QLED 8K की कीमत

सैमसंग नियो QLED 8K टीवी चार डिस्प्ले साइज- 98-इंच, 85-इंच, 75-इंच और 65-इंच में आता है। इसका काला रंग पेश किया गया है। टीवी की शुरुआती कीमत 3,14,990 रुपये है। टेलीविजन सेट सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर सहित सभी सैमसंग रिटेल स्टोर, अन्य चुनिंदा रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Samsung 2023 Neo QLED Series Specs

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग नियो QLED 8K और 4K टेलीविजन मॉडल इन्फिनिटी स्क्रीन और इन्फिनिटी वन डिजाइन एलिमेंट्स के साथ है, जिससे देखने का शानदार अनुभव मिलता है। क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी और न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर दर्शकों को रिच वाइबेरेट कलर  और चित्र प्रदान करने का दावा करते हैं।

दोनों टीवी में पतले बेजेल्स हैं और इन्फिनिटी स्क्रीन और इन्फिनिटी वन जैसे डिजाइन एलिमेंट्स प्रदान करते हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वे इमर्सिव व्यूइंग में सुधार करते हैं। दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज का ये भी दावा है कि क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी और न्यूरल क्वांटम प्रोसेसर 3-डी जैसी असली इमेज प्रदान करने में मदद करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ