Vivo X90 series Launch Date in India: वीवो के कई स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें से कई फोन्स लोगों के बीच अपनी खासियत के कारण काफी प्रसिद्ध भी हैं। एक बार फिर कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन बाजार में उतार दिया है। चीनी मार्केट में कंपनी का वीवो एक्स90 सीरीज (Vivo X90 series) लॉन्च हो गया है।
वीवो ने अपने एक्स90 सीरीज में तीन मॉडल- वीवो एक्स 90 (Vivo X90), वीवो एक्स 90 प्रो (Vivo X90 Pro), वीवो एक्स 90 प्रो प्लस (Vivo X90 Pro Plus) को शामिल किया है। आइए इस फोन की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Facebook पर 1 दिसंबर से हो जाएगा बदलाव, आपकी प्रोफाइल पर नहीं दिखेंगी ये जानकारियां
Vivo X90 Specifications
वीवो एक्स90 में 6.78-इंच का सेंटर्ड पंच-होल डिस्प्ले है, जो 20Hz रिफ्रेश रेट और 2800 x 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है। इस फोन में लेटेस्ट मीडियाटेक डाइमेसनिटी 9200 चिपसेट दिया गया है। वीवो X90 लुक के मामले में अपने प्रो मॉडल की तरह है। इसकी पीछे की ओर एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले है।
Vivo X90 Price and Availability
वीवो एक्स 90 को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसे 30 नवंबर, 2022 से सेल के लिए भी उपलब्ध कर दिया जाएगा। इसके चार वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत ¥3,699 (42,347 रुपये), 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥3,999 (45,780 रुपये), 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत ¥4,499 (51,503 रुपये) और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत ¥4,999 (57,226 रुपये) है।
Vivo X90 Battery and Camera
वीवो एक्स90 में 4,810mAh की बैटरी है जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन में 50MP Sony IMX866 प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP 2x टेलीफोटो शूटर मिलता है। Android 13 पर आधारित ये फोन OriginOS 3 को बूट करता है।
बात करें अन्य खासियत की तो इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर और x-एक्सिस लीनियर वाइब्रेशन मोटर है। इसमें USB 2.0 पोर्ट का सपोर्ट भी मिलता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
8 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
10 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
12 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
14 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines