Vivo X90 Launch Price In India: वीवो अपनी एक्स 90 सीरीज को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने घोषणा की है कि इस फोन को भारत में 26 अप्रैल को पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस अपकमिंग फोन को शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। जिससे साफ होता है फोन खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
कंपनी ने इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में संभावना है कि भारतीय वेरिएंट में भी चीनी वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं।
Vivo X90: स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo X90 में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। जो 20:09 आस्पेक्ट रेशियो, 93.53 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके साथ ही डिस्प्ले को डीसीआई-पी3 कलर गैमट कवरेज देने के लिए रेट किया गया है।
वीवो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा, जो 12GB तक LPDDR5 रैम और G715 GPU के साथ आएगा। यह डुअल सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आएगा। डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर आधारित ओरिजिनओएस 3 पर चलेगा।
ये भी पढ़ेंः लॉन्च से पहले Oppo A98 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, 64MP कैमरा, 5000mAh से होगा लैस!
फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,810 बैटरी दी जा सकती है। वहीं, कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें f / 1.75 सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, f / 1.98 लेंस के साथ 12MP का 50m पोर्ट्रेट कैमरा और f / 2.0 लेंस के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल होगा। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में f/2.45 सेंसर के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा होगा।
Vivo X90: क्या होगी कीमत?
कीमत की बात की जाए तो वीवो एक्स 90 की चीनी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 3,699 युआन (करीब 42,000 रुपये) है। फिलहाल, कंपनी ने इसके भारतीय वेरिएंट की कीमत को लेकर खुलासा नहीं किया है। लेकिन, संभावना है कि भारत में इसे 40 से 45 हजार रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines