---विज्ञापन---

गैजेट्स

Vivo X300 Ultra & X300 FE: 200MP कैमरा के साथ आए Vivo के दो सबसे धांसू फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Vivo ने भारत में अपने सबसे दमदार कैमरा फोन Vivo X300 Ultra और कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप X300 FE लॉन्च कर दिए हैं. 200MP कैमरा, 6600mAh बैटरी और पावरफुल Snapdragon चिपसेट के साथ ये फोन प्रीमियम सेगमेंट में हलचल मचाने वाले हैं. कीमत और फीचर्स जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: May 6, 2026 15:52
Vivo ने ल़ॉन्च किए दो पावरफुल फोन्स.

Vivo X300 Ultra & X300 FE: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मच गई है. Vivo ने अपने फ्लैगशिप लाइनअप को और मजबूत करते हुए Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च कर दिया है. खास बात ये है कि X300 Ultra कंपनी का भारत में पहला Ultra ब्रांड वाला फोन है, जिसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो मोबाइल फोटोग्राफी में बेस्ट चाहते हैं. वहीं X300 FE उन लोगों के लिए है जो कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं.

Vivo X300 Ultra-डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का बड़ा BOE Q10+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 2K रेजोल्यूशन, 1Hz से 144Hz तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6600mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

---विज्ञापन---

Vivo X300 Ultra: कैमरा है सबसे बड़ी ताकत

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप है. इसमें 200MP का Sony LYT 901 प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 200MP का Samsung HP0 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें मल्टीस्पेक्ट्रल लेंस और VS1+ इमेजिंग चिप भी दी गई है, जिससे फोटो क्वालिटी और बेहतर हो जाती है. यह फोन 4K 120fps 10 bit Log वीडियो रिकॉर्डिंग और ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर जैसे एडवांस फीचर्स भी सपोर्ट करता है.

Vivo X300 FE- कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल

Vivo X300 FE उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो छोटा लेकिन दमदार फोन चाहते हैं. इसमें 6.31 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है. यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आता है और इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- फ्लाइट में फटा पावर बैंक, जानें किन गलतियों से जेब में रखा Power Bank बन जाता है बम

Vivo X300 FE- कैमरा और खास फीचर्स

कैमरा के मामले में भी यह फोन काफी मजबूत है. इसमें 50MP Sony IMX921 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड और 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 100x तक ज़ूम सपोर्ट करता है. खास बात यह है कि यह Vivo का पहला नॉन Ultra फोन है जो 200mm ZEISS टेलीफोटो एक्सटेंडर Gen 2 को सपोर्ट करता है.

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन्स Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलते हैं. कंपनी ने 5 साल के Android अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. इसके अलावा इनमें ड्यूल स्पीकर्स, Wi Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68/IP69 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.

कीमत और उपलब्धता

Vivo X300 FE भारत में 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट में आता है, जिनकी कीमत क्रमशः 79,999 रुपये और 89,999 रुपये रखी गई है. यह Noir Black, Lilac Purple और Urban Olive कलर में उपलब्ध है. वहीं Vivo X300 Ultra के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये है. इसे Victory Green और Eclipse Black रंगों में खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- ना कैमरा, ना बैटरी, 89% लोग फोन खरीदते वक्त इसी फीचर को दे रहे तवज्जो, रिपोर्ट में खुलासा

First published on: May 06, 2026 03:52 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.