Vivo X100 Ultra launch Price and Features: Vivo ने फ्लैगशिप कैमरा फीचर्स के साथ मंगलवार यानी आज 14 मई को Vivo X100 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए X100 सीरीज फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है, जिसमें 1 इंच का प्राइमरी कैमरा और CIPA 4.5 स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिल रहा है। सैमसंग के साथ तैयारी किया गया यह 1/1.4-इंच ISOCELL HP9 सेंसर, 20x जूम तक शॉट्स ले सकता है। नए Vivo X100 Ultra में काफी फीचर्स Vivo X100 Pro जैसे देखने को मिल रहे हैं। आइए इसके बारे में जानें…
Vivo X100 Ultra की कीमत
Vivo X100 Ultra की कीमत 12GB + 256GB RAM स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 6,499 यानी लगभग 74,500 रुपये है। जबकि 16GB + 512GB वैरिएंट की कीमत CNY 7,299 यानी लगभग 84,000 रुपये और 16GB + 1TB मॉडल का प्राइस CNY 7,999 यानी लगभग 92,000 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह वीवो की चीन वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी पहली सेल 28 मई से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
Vivo X100 Ultra के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X100 Ultra में Android 14-बेस्ड फनटच ओएस 14 मिल रहा है और इसमें 6.78-इंच 2K E7 LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC, एड्रेनो 750 GPU और 16GB तक LPDDR5X रैम से लैस है।
Vivo X100 Ultra के कैमरा फीचर्स
नए X100 सीरीज फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 1 इंच का प्राइमरी कैमरा और CIPA 4.5 स्टेबिलाइजेशन के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिलता है। सैमसंग के साथ मिलकर तैयार किया गया यह 1/1.4-इंच ISOCELL HP9 सेंसर, 20x ज़ूम तक क्लियर शॉट्स दे सकता है। नया Vivo X100 Ultra में बहुत से फीचर्स Vivo X100 Pro जैसे ही हैं। डिवाइस 5,500mAh की बड़ी बैटरी से लैस है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
13 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
17 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
19 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
20 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
20 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines