Vivo V60e 5G To Launch: Vivo इस महीने भारत में अपनी V60 सीरीज का नया सदस्य Vivo V60e 5G पेश करने जा रहा है. कंपनी ने इस डिवाइस में कई AI रिलेवेंट फीचर्स दिए हैं, जो भारतीय यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे. इनमें सबसे खास है AI Festival Portrait Mode, जो तस्वीरों को त्योहारों जैसा जश्नमय टच देगा. फोटोग्राफी के अलावा, यह फोन मीटिंग्स और प्रोडक्टिविटी के लिए भी दमदार टूल लेकर आ रहा है. AI Captions फीचर रियल टाइम में मीटिंग्स को ट्रांसक्राइब, ट्रांसलेट और समरी बना सकेगा. साथ ही, फोन में Google Gemini सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे AI का इस्तेमाल और आसान होगा.
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
Vivo V60e, Android 15 के Funtouch OS 15 पर चलेगा. कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन को तीन बड़े Android अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी पैच दिए जाएंगे. यानी यूजर्स को लंबे समय तक बेहतर और सुरक्षित एक्सपीरियंस मिलेगा.
दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में Quad-Curved OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहद पतले बेज़ल्स होंगे. स्क्रीन के बीच में होल-पंच कैमरा दिया जाएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट होगा, और RAM ऑप्शन 12GB तक मिल सकता है.
बैटरी और चार्जिंग
लंबे इस्तेमाल के लिए फोन में 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. यानी सिर्फ कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में घंटों का बैकअप मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Snapchat के नए नियम से यूजर्स नाराज, ऐप मांग रहा Photos-Videos सेव करने का पैसा
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Vivo V60e में डुअल कैमरा सिस्टम होगा. इसमें 200MP OIS प्राइमरी सेंसर मिलेगा, जो 30x ज़ूम सपोर्ट करेगा. साथ ही, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है.
मजबूती और प्रोटेक्शन
फोन को रोज की चुनौतियों से बचाने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी जाएगी, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा, डिस्प्ले पर Diamond Shield Glass Protection होगा, जो गिरने और स्क्रैच से सुरक्षा देगा.
कीमत और वेरिएंट्स
Flipkart लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, Vivo V60e तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा-
- 8GB+128GB- 28,749 रुपये
- 8GB+256GB- 30,749 रुपये
- 12GB+256GB- 32,749 रुपये
कंपनी 7 अक्टूबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में इसकी ऑफिशियल कीमतों की पुष्टि करेगी.
OriginOS 6 का रोलआउट
फोन लॉन्च के साथ ही Vivo ने भारत में OriginOS 6 प्रीव्यू प्रोग्राम भी शुरू कर दिया है. 29 सितंबर 2025 से इसका अपडेट सबसे पहले Vivo X200 Pro और iQOO 13 यूज़र्स को मिला है. आने वाले समय में और डिवाइस भी इस लिस्ट में शामिल होंगे. खास बात यह है कि Vivo X300 सीरीज बॉक्स से बाहर ही OriginOS 6 के साथ आएगी, जो और भी स्मूद और प्रीमियम UI देगा.
ये भी पढ़ें- अब WhatsApp पर नंबर सेव किए बिना करें कॉल, जानें किन यूजर्स को मिल रहा नया फीचर
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 hr agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
3 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
5 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
18 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
22 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines