Snapchat के नए नियम से यूजर्स नाराज, ऐप मांग रहा Photos-Videos सेव करने का पैसा, यहां पढ़ें डिटेल

Snapchat अब 5GB से ज्यादा Memories सेव करने पर चार्ज लेगा. जानें कितने रुपये देने होंगे और क्यों यूजर्स नाराज हैं. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

Snapchat अब Memories सेव करने पर लेगा पैसा.

Snapchat अब Memories सेव करने पर लेगा पैसा. (Photo-Tech Radar)

Snapchat will charge for saving photo video: लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप Snapchat अब अपने यूजर्स से उन फोटो और वीडियो को स्टोर करने के लिए पैसे लेने जा रहा है जो वे सालों से Memories फीचर में सेव कर रहे थे. अभी तक यह सुविधा पूरी तरह फ्री थी, लेकिन कंपनी के नए नियमों के तहत 5GB से ज्यादा डेटा रखने पर चार्ज देना होगा. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स नाराजगी जता रहे हैं.

विज्ञापन

क्या है नया स्टोरेज प्लान?

Snapchat ने बताया कि 5GB से ज्यादा कंटेंट सेव करने वालों को अब पेड प्लान लेना होगा. शुरुआती ऑफर में 100GB स्टोरेज की कीमत 1.99़ डॉलर (करीब 165 रुपये) प्रति माह रखी गई है. वहीं, 3.99 डॉलर (करीब 330 रुपए) वाले Snapchat+ सब्सक्रिप्शन में 250GB स्टोरेज मिलेगा. अगर कोई यूजर चार्ज नहीं देना चाहता तो उसे अपनी चैट्स और फोटोज 12 महीने की अस्थायी स्टोरेज अवधि में डाउनलोड करनी होंगी.

विज्ञापन

2016 से फ्री मिल रही थी सुविधा

Snapchat का Memories फीचर 2016 में लॉन्च हुआ था. इसमें वे फोटोज़ और वीडियो दोबारा देखे जा सकते थे, जो सामान्यतः 24 घंटे में गायब हो जाते थे. कंपनी का कहना है कि अब तक यूजर्स एक ट्रिलियन से ज्यादा फोटोज और वीडियोज Memories में सेव कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- WhatsApp से Arattai ऐप पर मिनटों में ट्रांसफर करें चैट, ये है Step By Step प्रोसेस

विज्ञापन

यूजर्स क्यों हो रहे नाराज?

इस फैसले के बाद X और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग Snapchat को लोभी और अनफेयर बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि सालों से फ्री इस्तेमाल के बाद अचानक पेड कर देना सही नहीं है. हालांकि कंपनी ने भी माना कि फ्री से पेड मॉडल पर शिफ्ट करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इससे फीचर को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

किन यूजर्स पर अभी असर नहीं?

कंपनी ने साफ किया है कि फिलहाल ज्यादातर यूजर्स प्रभावित नहीं होंगे, क्योंकि उनकी Memories 5GB से कम हैं. लेकिन जैसे-जैसे डेटा बढ़ेगा, उन्हें भी पेड प्लान लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ