Vivo v27 Series Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जिनमें कई फोन लोगों के बीच काफी चर्चित हैं। ग्राहकों की लोकप्रिता की अगर बात करें तो कम बजट स्मार्टफोन, जो अच्छे कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं उन्हें काफी पसंद किया जाता है। वीवो, रेडमी, ओप्पो जैसी कई कंपनियों के फोन को ग्राहक काफी पसंद करते हैं।
और पढ़िए –Valentine Deal: 4 हजार रुपये में Vivo T1 Pro 5G फोन! जानिए कैसे?
बात करें अगर वीवो की तो ये अपने ग्राहकों को देखते हुए किफायती और बेहतरीन फीचर्स के फोन पेश करती है। कंपनी जल्द ही भारत में वी सीरीज के दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि मार्च के पहले हफ्ते में वीवो वी सीरीज में दो धांसू फोनों की एंट्री होने वाली है।
भारत में लॉन्च होंगे वीवो वी सीरीज के दो नए फोन
भारत में वीवो की ओर से वी सीरीज में वीवो वी27 (Vivo v27) और वीवो वी27 प्रो (Vivo v27 pro) को जल्द ला सकता है। कंपनी इन फोन को मार्च के पहले हफ्ते में बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है जबकि, इंटरनेट पर उपलब्ध इसकी जानकारी लीक हो रही है। आइए दोनों स्मार्टफोन में आपको क्या-क्या स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे और किस कीमत पर इन्हें बाजार में उतारा जा सकता है जानते हैं।
Vivo v27 Series Launch Date in India
लीक जानकारी के मुताबिक वीवो वी27 सीरीज (Vivo v27 Series) में शामिल वीवो वी27 और वीवो वी27 प्रो को मार्च के पहले हफ्ते में बाजार में लाया जा सकता हैं। वीवो के बेस मॉडल यानी वीवो वी27 की कीमत 35,000 रुपये के करीब हो सकती है जबकि वीवो वी27 प्रो की कीमत करीब 40,000 रुपये हो सकती है।
स्टोरेज ऑप्शन के हिसाब से यह कीमत बढ़ भी सकती है। दोनों मोबाइल फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 8/128GB और 12/256GB में आएंगे। वीवो के नए स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, वीवो की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बेचे जाएंगे।
और पढ़िए –भारत में आज लॉन्च होगा Coca cola smartphone, पहले ही जान लें फोन की पूरी डिटेल्स!
Vivo v27 Series Specifications
Vivo v27 में MediaTek Dimensity 7200 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा जबकि Vivo v27 Pro में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट कंपनी देगी। वीवो और ओप्पो के फोन मार्केट में अच्छी कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। ग्राहकों को वीवो के वीवो वी27 और वी27प्रो में बेहतरीन फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। दोनों में फ्रंट में 32 मेगापिक्सल दिया जा सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
14 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
16 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
18 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
21 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines