Vivo T5x 5G To Launch: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. Vivo अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo T5x 5G भारत में कल यानी 17 मार्च को लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई फीचर्स और डिजाइन से पर्दा उठा दिया है. खास बात यह है कि इस फोन में बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और स्टाइलिश डिजाइन मिलने वाला है. इसके अलावा यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
भारत में लॉन्च और उपलब्धता
Vivo ने पुष्टि कर दी है कि Vivo T5x 5G भारत में 17 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी ने इसके लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं.
कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट
कंपनी के अनुसार Vivo T5x 5G को भारत में दो कलर ऑप्शन साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर में पेश किया जाएगा. वहीं स्टोरेज की बात करें तो यह फोन कम से कम 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में आएगा. इससे यूजर्स को बेहतर मल्टीटास्किंग और ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिलने की उम्मीद है.
भारत में संभावित कीमत
फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन की सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संकेत दिए गए हैं कि इसकी कीमत 10,000 रुपये से 23,000 रुपये के बीच हो सकती है. अगर पिछले मॉडल की बात करें तो Vivo T4x 5G को मार्च 2025 में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. उसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 16,999 रुपये तक गई थी.
कैसा होगा डिजाइन और डिस्प्ले?
डिजाइन की बात करें तो Vivo T5x 5G में फ्लैट बैक पैनल दिया जाएगा. इसके पीछे स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर, LED फ्लैश और रिंग लाइट दी गई है. फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन मिलेंगे. फ्रंट में पिल शेप वाला सेंटर कटआउट दिया जा सकता है, जो कुछ हद तक Apple के Dynamic Island जैसा दिखता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.72 इंच की LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 392ppi पिक्सल डेंसिटी और 1250 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल सकती है. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलने की बात कही जा रही है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा. यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है जो बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. कंपनी के मुताबिक इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा. Geekbench लिस्टिंग में इस फोन को 1066 सिंगल-कोर और 2806 मल्टी-कोर स्कोर मिला है.
कैसा होगा कैमरा सेटअप?
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसका अपर्चर f/1.8 होगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. यह फोन 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है.
कितनी मिलेगी बैटरी?
Vivo T5x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है. कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक, 15 घंटे से ज्यादा BGMI गेमिंग, 18 घंटे सोशल मीडिया ब्राउजिंग और 14 घंटे GPS नेविगेशन का बैकअप दे सकता है.
ये भी पढ़ें- गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं! WhatsApp पर ऐसे करें सिलेंडर बुक, जानें पूरा तरीका
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 hr agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
4 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
5 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
18 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
23 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines