Vivo T4 Ultra 5G Launch Date Price in India: आखिरकार वीवो को मोस्ट अवेटेड 5जी स्मार्टफोन आज लॉन्च होने वाला है। 11 जून 2025 को भारत में वीवो टी4 अल्ट्रा को पेश कर दिया जाएगा। लॉन्च से पहले ही वीवो टी4 अल्ट्रा की काफी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कंपनी की ओर से पुष्टि किया जा चुका है कि MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर के साथ फोन होगा जो बॉक्स के बाहर एंड्रॉयड 15 पर आधारित वीवो का फनटच ओएस 15 पर चलेगा। इसके अलावा और भी जानकारी सामने आ चुकी है। आइए वीवो टी4 अल्ट्रा के लॉन्च से पहले जानते हैं कि आपके लिए ये फोन कैसा रहेगा?
Vivo T4 Ultra Launch Date Price (Expectation)
वीवो टी4 अल्ट्रा को 11 जून, बुधवार को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि वीवो इंडिया ने एक्स अकाउंट के माध्यम से पहले ही कर दी है कि सोनी पेरिस्कोप कैमरा के 10X सुपर शॉट वाला वीवो T4 अल्ट्रा फ्लिपकार्ट के जरिए लॉन्च होगा। जबकि, कीमत के बारे में लीक से पता चलता है कि वीवो टी4 अल्ट्रा की कीमत 35 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। जबकि, 31,999 रुपये के करीब में पेश करने की भी बात कही जा रही है।
Vivo T4 Ultra Specifications
वीवो टी4 अल्ट्रा में 6.67 इंच का OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वीवो की ओर से पुष्टि की जा चुकी है कि इसे 1.5K पेनल और 5,000 nits लोकल पीक ब्राइटनेस स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा अपकमिंग फोन के दो कलर ऑप्शन- काले और सफेद की पुष्टि की है। इसके अलावा और भी कोई रंग आ सकता है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा है।
बात करें अन्य स्पेसिफिकेशन की तो टी4 अल्ट्रा फोन में OIS के साथ 50MP सोनी IMX 921 प्राइमरी शूटर, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS सपोर्ट के साथ 50MP सोनी IMX 882 टेलीफोटो लेंस होगा। इस फोन में पानी से बचाव के लिए IP64 की रेटिंग मिलेगी। जबकि, बैटरी की बात करें तो फोन में 5,500mAh की बैटरी होगी जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ के साथ होगी।
ये भी पढ़ें- IQOO Z10X 5G पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, मिल रही है 2320 रुपये की छूट; जानें Offers
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
6 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
7 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
9 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
11 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines