News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IQOO Z10X 5G Smartphone Price Discount and Offers: भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन हैं जिनमें से कुछ फोन ऐसे हैं जो कम कीमत और शानदार फीचर्स के साथ होते हैं। अगर आपका बजट 15 हजार या उससे कम कीमत के फोन को खरीदने का है तो आप आईक्यूओओ का फोन खरीदने का सोच सकते हैं। आईक्यूओओ जेड10एक्स 5जी फोन पर भारी छूट दी जा रही है। आइए जानते हैं कि कितनी प्रतिशत छूट के साथ आप IQOO Z10X को खरीद सकते हैं।
आईक्यूओओ जेड10एक्स के कुछ स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले है। ये फोन दो वेरिएंट- 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत 20 हजार रुपये के अंदर है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जो 50 MP वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 MP डेप्थ कैमरा के साथ आता है। फोन में 6500 mAh की बैटरी है।
आईक्यूओओ जेड10एक्स फोन 20 हजार रुपये की कीमत में आता है। इसे खरीदने का सोच रहे हैं तो एक अच्छा मौका मिल रहा है। आप फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आईक्यूओओ जेड10एक्स को 21 प्रतिशत तक छूट के साथ खरीद सकते हैं। यहां पर 17,499 रुपये की कीमत वाला स्मार्टफोन 13,679 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत पर 2320 रुपये की छूट मिल रही है।
आईक्यूओओ जेड10एक्स को खरीदने के दौरान अगर आप Axis बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज करेंगे तो अनलिमिडेट 5 प्रतिशत कैशबैक हासिल कर सकेंगे। ऐसे में फोन की कीमत अधिक कम हो सकती है। आईक्यूओओ जेड10एक्स पर एक्सचेंज डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है लेकिन फिर भी आपके लिए करीब 18 हजार का फोन करीब 14 हजार रुपये के आसपास पड़ सकता है। अगर आपको फोन पर अधिक ऑफर चाहिए तो एक बार आईक्यूओओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। चुनिंदा स्मार्टफोन को छूट के साथ बेचा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Moto Edge 60 5G लॉन्च, मिली दमदार बैटरी और शानदार कैमरा; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।