Vivo T3 Ultra Launch Price and Features: वीवो इंडिया ने भारत में अपना नया पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ चिपसेट और 50 MP सोनी OIS प्राइमरी कैमरा मिलता है। अगर आप भी 30 से 35 हजार के बजट में कोई नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो ये फोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए इस नए वीवो टी3 अल्ट्रा की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Vivo T3 Ultra की भारत में कीमत
वीवो टी3 अल्ट्रा की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के लिए 31,999 रुपये से शुरू होती है जबकि 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। फोन की सेल 19 सितंबर को शाम 7 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू होगी। ग्राहक 3,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलेंगे।
ये भी पढ़ें : OnePlus छोड़िए! Realme ला रहा है सस्ता और दमदार टैबलेट, 2K क्वालिटी में मिलेगा फुल मजा
Vivo T3 Ultra के स्पेसिफिकेशन
वीवो टी3 अल्ट्रा में 6.78 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz और पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। इसमें HDR10+ सपोर्ट भी है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ SoC से लैस है और 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस में Android 14-बेस्ड FunTouchOS 14 मिलता है।
Vivo T3 Ultra के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो, स्मार्टफोन में OIS के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी शूटर और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस फेस्टिवल पोर्ट्रेट मोड, AI इरेज और AI फोटो एन्हांस के लिए AI फीचर्स के साथ आता है। ये स्मार्टफोन इस प्राइस पर कहीं न कहीं Realme GT 6T, Honor 200 और Motorola Edge 50 Pro को कड़ी टक्कर देता दिखाई दे रहा है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
36 mins agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
18 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
20 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
23 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines