Vivo के इस 5G फोन पर 7000 रुपये की छूट, मिल रही है बेहतरीन डील्स; जानें ऑफर्स

Vivo T3 Pro 5G Smartphone Price: क्या आप नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हां, तो वीवो का 5जी फोन 7000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसे खरीदने के लिए अन्य ऑफर्स को अप्लाई करेंगे तो अधिक छूट का लाभ मिल सकेगा।

Vivo T3 Pro 5G | Vivo T3 Pro | Vivo T3 Pro Smartphone | Vivo T3 Pro Price | Vivo T3 Pro discount | flipkart sale | tech news

vivo T3 Pro 5G की कीमत पर छूट

Vivo T3 Pro 5G Smartphone Price Discounts: दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी वीवो के कई सारे फोन बाजार में उपलब्ध हैं। अगर आप कंपनी का 5जी फोन लेना चाह रहे हैं जो दमदार बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी वाला हो, तो वीवो टी3 प्रो 5जी को खरीदने का सोच सकते हैं। करीब 30 हजार रुपये की कीमत के साथ आने वाला ये 5जी फोन फ्लिपकार्ट सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल के दौरान वीवो टी3 प्रो 5जी को छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसकी कीमत पर 7000 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि, अन्य ऑफर्स भी शामिल हैं जिससे फोन और भी सस्ता हो सकता है।

विज्ञापन

Vivo T3 Pro 5G Key Specs 

  • डिस्प्ले- 6.77 इंच का Full HD+ AMOLED
  • रियर कैमरा- 50MP + 8MP
  • फ्रंट कैमरा- 16MP
  • बैटरी- 5500 mAh
  • प्रोसेसर- Snapdragon 7 Gen 3

Vivo T3 Pro 5G Price Discounts

वीवो टी3 प्रो 5जी फोन को छूट के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर टी3 प्रो का 8 GB + 128 GB वेरिएंट 23% छूट के साथ मिल रहा है। इस फोन की कीमत पर सीधा 7000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वीवो टी3 प्रो 5जी को 29,999 रुपये की जगह 22,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन

Vivo T3 Pro Bank Offers

वीवो टी3 प्रो को सस्ते में खरीदने के लिए बैंक ऑफर्स को अप्लाई कर सकते हैं। बैंक के सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर 3000 रुपये की छूट मिल सकती है। एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

Vivo T3 Pro Exchange Offer

सबसे ज्यादा छूट हासिल करने के लिए आप पुराने फोन को बदल सकते हैं। हालांकि, छूट का पूरा फायदा प्राप्त करने के लिए एक्सचेंज किए जा रहे फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। इसके अलावा वो फोन एक लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला होना चाहिए। तभी आपको एक्सचेंज डिस्काउंट का पूरा लाभ मिल सकता है। फ्लिपकार्ट पर वीवो टी3 प्रो 5जी फोन 17,150 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ है। अगर आपके पास ऐसा फोन है जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो और कंडीशन बिल्कुल नई जैसी है तो वीवो टी3 प्रो की कीमत पर 17,150 रुपये तक छूट मिल सकती है और ये फोन बहुत सस्ता पड़ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ