Vivo T3 Pro 5G Price and Offers: वीवो का लेटेस्ट टर्बो स्मार्टफोन, वीवो टी3 प्रो 5जी भारतीय बाजार में आज से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट, 5,500mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है। ये सभी फीचर्स इस फोन को इस प्राइस पर दमदार ऑप्शन बना रहे हैं। 25,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में ये काफी शानदार डिवाइस है। फोन पर कंपनी लॉन्च ऑफर के साथ डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खास ऑफर को जरूर जान लें…
Vivo T3 Pro 5G: Price and Offers
वीवो टी3 प्रो 5जी की शुरुआती कीमत 8GB+128GB वैरिएंट के बेस मॉडल के लिए 21,999 रुपये है। जबकि 8GB और 256GB वैरिएंट वाले हाई-एंड वैरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। डिवाइस फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया की होम वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। बिक्री 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।
वीवो टी3 प्रो 5जी दो कलर ऑप्शन सैंडस्टोन ऑरेंज और एमरल्ड ग्रीन में आता है। कंपनी एक्सक्लूसिव लॉन्च डिस्काउंट भी दे रही है। HDFC बैंक और ICICI बैंक कार्ड होल्डर्स के लिए फ्लैट 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड कैशबैक ऑफर पर 5 परसेंट की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है।
Vivo T3 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
वीवो टी3 प्रो 5जी में 6.67 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500nits पीक ब्राइटनेस है। शॉट जेनसेशन ग्लास से प्रोटेक्टेड, डिस्प्ले में एक्यूरेट टच रिस्पॉन्स के लिए वेट टच टेक्नोलॉजी है। जिसका मतलब है कि आप इसे गीले हाथों से भी यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Jio का भी खेल खत्म? Elon Musk ले आए X TV App; नेटफ्लिक्स और दूसरे OTT ऐप्स का क्या होगा?
लेदर फिनिश और ग्लॉसी गोल्ड फ्रेम
इसमें पीछे की तरफ लेदर फिनिश और ग्लॉसी गोल्ड फ्रेम है। बैक पैनल पर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल भी है। कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट कैमरे में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का लेंस है।
सेगमेंट का सबसे फास्ट कर्व्ड फोन
कंपनी के अनुसार, यह 7.49 मोटाई वाला “सेगमेंट का सबसे पतला कर्व्ड फोन” है। वीवो टी3 प्रो का डिजाइन iQOO Z9s Pro जैसा ही है। वीवो टी3 प्रो में हाई-रेज ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी हैं। वीवो टी3 प्रो स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप से लैस है। वीवो का दावा है कि यह स्मार्टफोन “सेगमेंट का सबसे फास्ट कर्व्ड फोन” है। स्मार्टफोन में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी है। सॉफ्टवेयर के मामले में, वीवो स्मार्टफोन FunTouch OS 14 पर चलता है, जो Android 14 पर बेस्ड है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines