Vivo T3 Pro 5G Launch Price and Features: वीवो ने बजट सेगमेंट में कई शानदार फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ ऑफिशियल तौर पर भारत में वीवो टी3 प्रो को लॉन्च कर दिया है। वीवो टी3 प्रो, वीवो टी2 प्रो 5जी का ही अपग्रेड मॉडल है, जिसे सितंबर में लॉन्च किया गया था। वहीं कंपनी फोन पर लॉन्च ऑफर के साथ डिस्काउंट भी दे रही है। चलिए वीवो टी3 प्रो की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन और अन्य डिटेल्स के बारे में जानें…
Vivo T3 Pro 5G की भारत में कीमत
वीवो टी3 प्रो की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के लिए 24,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। डिवाइस की सेल 3 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहक HDFC और ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके 3,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। फोन पर एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। यह एमरल्ड ग्रीन और सैंडस्टोन ऑरेंज में आता है।
Vivo T3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन
Vivo T3 Pro 5G में 6.77-इंच FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट पैनल 120 Hz है। यह 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ आता है। यह 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है।
ये भी पढ़ें : Google ने करोड़ों YouTube यूजर्स को दिया बड़ा झटका!
अल्ट्रा गेम मोड समेत इतने फीचर्स
डिवाइस में लिक्विड कूलिंग सिस्टम, अल्ट्रा गेम मोड, 6 मोशन कंट्रोल ऑप्शन, 2000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और कुछ खास फीचर्स मिलते हैं। फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी से लैस है। डिवाइस में Android 14-बेस्ड FunTouchOS 14 मिलता है। इसे 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
कैमरा में हैं ऐसे जबरदस्त फीचर्स
कैमरा की बात करें तो, स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन, EIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलता है। डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है। सेल्फी के लिए, डिवाइस में 16 MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। यह AI फीचर जैसे कि क्लियर तस्वीरों के लिए AI फोटो एन्हांस और अनवांटेड आइटम्स को हटाने के लिए AI इरेज के साथ आता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines