हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 8GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo T2 Pro, कीमत महज इतनी

विज्ञापन
Vivo T2 Pro launched in India

Vivo T2 Pro launched in India: चाइनीज मोबाइल फोन कंपनी वीवो ने अपने Vivo T2 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को कम कीमत और धांसू फीचर्स के साथ पेश किया है। वीवो का यह 5जी स्मार्टफोन 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, शानदार कैमरा और पावरफुल बैटरी के साथ आता है। आइये इस फोन की खासियतों पर एक नजर डालते हैं…

Vivo T2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

कंपनी ने वीवो टी 2 प्रो को 8 जीबी रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेश की है। इस फोन में 6.78 inch का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz है। डिवाइस Octa Core Dimensity 7200 प्रोसेसर के साथ आता है और यह Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरे के मोर्चे पर इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2MP का कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वीवो के इस फोन में 4600 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो बेहतर बैटरी बैकअप प्रदान कर सकता है। यह बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ेंः YouTube ने लॉन्च किया खास फीचर, अब यूजर्स खुद बना सकेंगे धांसू Video

Vivo T2 Pro: क्या है कीमत?

वीवो ने अपने टी2 को प्रो स्मार्टफोन को 25 हजार रुपये से कम कीमत के साथ पेश की है। फोन के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। इस फोन को न्यू मून ब्लैक और ड्यून गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह 29 सितंबर से वीवो के इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट सहित अन्य जगहों पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें