Vivo T2 5G की भारत में बिक्री शुरू, ऐसे सिर्फ 799 रुपये में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo T2 5G Sale Begins: वीवो का लेटेस्ट टी सीरीज स्मार्टफोन आज यानी 18 अप्रैल 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। वीवो टी2 5जी की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। अपनी पहली बिक्री के दौरान ही फोन कई ऑफर्स के साथ सस्ते में मिल रहा है।
वीवो टी2 5जी के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। दोनों मॉडल्स को ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से लॉन्च के दौरान ही पहली बिक्री के ऑफर्स का खुलासा कर दिया गया था। कंपनी की ओर से चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये की इंस्टेंट छूट दी जाएगी। साथ में 3 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी दिया जा रहा है।
हालांकि, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर्स से फोन की कीमत पर अधिक छूट पाई जा सकती है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट सिर्फ 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
वीवो की आधिकारिक साइट के अलावा वीवो टी2 5जी फ्लिपकार्ट पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके दोनों वेरिएंट ऑफर्स के जरिए सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। जबकि, ऑफर्स अप्लाई करके फोन की कीमत कम हो सकती है।
वीवो के 6GB + 128GB वेरिएंट पर 18,200 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके 8GB + 128GB वेरिएंट पर 20,200 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। दोनों ही फोन पर इतनी छूट पाना चाहते हैं तो इसके लिए चेंज किया जा रहा है पुराना फोन लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडिशन में होना जरूरी है। इसके बाद ही आपके लिए फोन 799 रुपये का पड़ सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: