Samsung Galaxy M14 5G: 50 MP ट्रिपल कैमरा और 6000 एमएएच की बैटरी के साथ यह धांसू फोन लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy M14 5G, Samsung, 5G phones, phones under 15000

Samsung Galaxy M14 5G

विज्ञापन

Samsung Galaxy M14 5G: सैमसंग ने सोमवार को इंडियन मार्केट में 50 एमपी ट्रिपल कैमरा और 6000 एमएएच बैटरी वाला अपना धांसू मोबाइल फोन लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक इस नए फोन में पावरफुल 5 एनएम प्रोसेसर होगा।

कीमत होगी बेहद कम 

Samsung Galaxy M14 5G फुल एचडी प्लस 90 हट्र्ज डिस्प्ले फोन है। इसमें 6.6-इंच की स्क्रीन दी गई है। Samsung Galaxy M14 5G अलग-अलग वेरिएंट में 13,490 रुपये (4 प्लस 128 जीबी) और 14,990 रुपये (6 प्लस 128 जीबी) मिलेगा।

विज्ञापन

21 अप्रैल से बिक्री होगी

गैलेक्सी एम14 5जी की बिक्री 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसे अमेजन या कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसमें तीन रंग आइसी सिल्वर, बेरी ब्लू और स्मोकी टील उपलब्ध है। सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस के निदेशक राहुल पाहवा ने कहा, “2019 में लॉन्च होने के बाद से, गैलेक्सी एम सीरीज ने भारत में लाखों उपभोक्ताओं का प्यार और प्रशंसा प्राप्त की है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए, हमें गैलेक्सी एम14 5जी को पेश करने पर गर्व है, जो कि एक सेगमेंट डिसरप्टर है।”

फोटोग्राफी के लिए बेस्ट फोन है

नए फोन में एफ1.8 लेंस लो-लाइट दिया गया है। जो फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 13 एमपी का फ्रंट कैमरा है। कंपनी का दावा है कि यह फोन बिना चार्ज किए दो दिन तक चल सकता है। स्मार्टफोन 25वॉट फास्ट चार्जिग को भी सपोर्ट करता है जो आपके फोन को त्वरित समय में रिचार्ज कर सकता है। डिवाइस में मल्टी-टास्किंग के लिए सेगमेंट-अग्रणी 5एनएम एक्सीनोस 1330 प्रोसेसर है।

चार साल तक सेफ्टी 

इसमें एक पॉवर-एफिशिएंट सीपीयू स्ट्रक्चर, स्मूद और इमर्सिव 3डी ग्राफिक्स है। यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित वन यूआई 5.1 कोर के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक गैलेक्सी एम14 5जी के लिए ओएस अपग्रेड की 2 जेनरेशन और 4 साल तक का सिक्यॉरिटी अपडेट मुहैया कराएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ