Vivo Smartphone under 10000: स्मार्टफोन निर्माता वीवो जल्द ही अपना किफायती फोन मार्केट में उतारने वाला है जिसकी कीमत 9 हजार रुपये कम हो सकती है। भारतीय बाजार में एक नया एंट्री लेवल फोन वीवो वाई02 (Vivo Y02 Launch Date in India) पेश हो सकता है। कम बजट सेगमेंट आने वाला ये स्मार्टफोन कई तगड़े फीचर्स के साथ होगा, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy S23 Ultra में मिलेगा जबरदस्त कैमरा, सामने आई डिटेल्स
Passionategeekz की रिपोर्ट के अनुसार वीवो वाई02 का मॉडल नंबर V2217 है। इसे लेकर दावा है कि ये भारत में 8,449 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च होगा। इसमें 5000 एमएएच बैटरी और सिंगल कैमरा होगा। आइए आपको वीवो वाई02 के बारे में बताते हैं।
Vivo Y02 Specifications (Expected)
एक रिपोर्ट की मानें तो वीवो Y02 में कम से कम 2GB रैम हो सकती है। इसमें मीडियाटेक हीलियो P22 SoC का प्रोसेसर होगा। स्टोरेज की बात करें तो फोन में कम से कम 32GB तक इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का यूज किया जा सकेगा। फोन में 6.51 इंच का एचडी प्लस हेलो फुलव्यू आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा, जिसमें 1600 x 720-पिक्सेल रिजॉल्यूशन होगा।
Vivo Y02 Battery and Camera
बैटरी पर गौर करें तो फोन में 5000mAh की बैटरी होगी। इसमें चार्जिंग सपोर्ट के लिए 5W या 10W फास्ट चार्ज मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें एक ही रियर कैमरा होगा, जो 8 मेगापिक्सल के साथ आएगा। साथ में एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
अभी पढ़ें – Samsung Galaxy A73 5G में Android 13 को किया रोल आउट, जानिए फीचर्स
Vivo Y02 Features
ये फोन दो सिम कार्ड स्लॉट के साथ होगा। बॉक्स के बाहर फोन फनटच ओएस 12 और एंड्रॉइड 12 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करेगा। हालांकि, ये सभी जानकारी लीक से सामने आई है, कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
8 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
11 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
12 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines