Vivo Satellite Smartphone: क्या आप जानते हैं जल्द ही Vivo एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जो बिना किसी मोबाइल नेटवर्क के काम करेगा। जी हां, आप चाहे जंगल में हों या पहाड़ पर अब आपको नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी। आप बिना नेटवर्क के कॉलिंग और इंटरनेट का मजा ले सकेंगे। दरअसल कंपनी अपने नेक्स्ट फ्लैगशिप डिवाइस में सैटेलाइट बेस्ड नेटवर्क देने की तैयारी कर रही है। यह फोन सीधे सैटेलाइट से जुड़कर कॉलिंग और डेटा सर्विस देगा। लीक्स रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Vivo X100 Ultra में ये फीचर पेश कर सकती है।
ये फोन क्यों है इतना खास?
जहां मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करते, जैसे कि पहाड़ी इलाके या आपदा के दौरान, वहां भी आप इस फोन से कॉल कर सकेंगे। यह फोन सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से जुड़कर काम करता है। यह तकनीक अभी नई है और धीरे-धीरे और स्मार्टफोन में पेश की जा रही है लेकिन आपको बता दें कि एप्पल पहले से अपने iPhone में ये खास फीचर दे रहा है। हालांकि इसका यूज आप भारत में नहीं कर सकते।
कैसे करता है काम?
इस खास टेक्नोलॉजी में आपका फोन एक खास प्रकार के सिग्नल भेजता है जो सैटेलाइट तक जाते हैं। सैटेलाइट इस सिग्नल को रिसीव करके उसे दूसरे फोन या नेटवर्क तक पहुंचा देता है। जिससे आप बिना किसी परेशानी से किसी और के साथ बिना नेटवर्क वाले एरिया में जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 के लॉन्च से पहले MacBook हुआ 10 हजार रुपये सस्ता
ये कंपनियां कर रही हैं इस पर काम
Vivo के अलावा, Xiaomi, Huawei जैसी कई बड़ी कंपनियां भी सैटेलाइट फोन पर काम कर रही हैं। यहां तक कि कुछ चिप बनाने वाली कंपनियां भी इस तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रही हैं। भारत में भी ये तकनीक जल्द देखने को मिल सकती है। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL जैसे आर्गेनाइजेशन भी इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
काफी महंगी है तकनीक
जानकारी के अनुसार अभी ये तकनीक काफी महंगी है और इसलिए आपको बहुत कम स्मार्टफोन्स पर ये देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं अभी इस तकनीक के जरिए लिमिटेड सर्विस ही उपलब्ध हैं। सैटेलाइट कनेक्शन से फोन की बैटरी भी जल्दी खत्म हो सकती है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
19 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
23 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines