Vivo Diwali Offer: वीवो का दिवाली धमाका! सिर्फ 101 रुपये में खरीद सकते हैं फोन, जानिए क्या ऑफर
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo Diwali Offer 2022: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपना दिवाली ऑफर लॉन्च कर दिया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को बड़ा मौका दिया जाता है। इस ऑफर के तहत कोई नया स्मार्टफोन सिर्फ 101 रुपये में खरीद सकता है।
वीवो दिवाली ऑफर (Vivo Diwali Offer) के तहत चुनिंदा स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है। ये सेल 23 अक्टूबर, 2022 तक चलेगी। कंपनी ने इस सेल का नाम वीवो बिग जॉय दिवाली (Vivo Big Joys Diwali) रखा है। इस दौरान स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स, कैशबैक और एक्सटेंडेड वारंटी उपलब्ध हैं।
आप 101 रुपये की शुरुआती कीमत चुकाकर कंपनी के वी, एक्स या वाई सीरीज के किसी भी फोन को घर ला सकते हैं। आपको बाकी के पैसे इंस्टालेशन के समय चुकाने होंगे। साथ ही 6 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है।
बता दें कि बिग जॉय दिवाली सेल (Big Joys Diwali) में वीवो एक्स या वाई सीरीज के स्मार्टफोन पर कई अलग-अलग डील्स मिल रही हैं। अगर आप वीवो एक्स80 (Vivo x80) या एक्स80 प्रो (Vivo x80 Pro) खरीदते हैं तो आपको 8,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
Vivo V25 सीरीज की बात करें तो अगर आप इस सीरीज को ICICI या SBI EMI ऑप्शन के तहत खरीदते हैं तो आपको 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। साथ ही 6 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी।
यूजर्स को वीवो वाई सीरीज को खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप फोन को आईसीआईसीआई या एसबीआई ईएमआई ऑप्शन के तहत खरीदना चाहते हैं तो आपको 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। साथ ही आपको 10k Jio Digital Life का लाभ मिलेगा। साथ ही 6 महीने की अतिरिक्त वारंटी भी मिलेगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: