iPhone 13 Pro Max पर धमाकेदार ऑफर्स! पाएं 18 हजार से ज्यादा की छूट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iPhone 13 Pro Max Offers in Flipkart: फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल चल रही है। इस दौरान कई प्रोडक्ट्स को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। इनमें कई धांसू स्मार्टफोन भी शामिल हैं जिन्हें आप सस्ते में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट की ओर से स्मार्टफोन (Flipkart Smartphone Deals) पर भारी छूट दी जा रही है। अगर आप आईफोन खरीदना चाह रहे हैं तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं।
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल (Flipkart Big Diwali Sale) में आईफोन के कई मॉडल्स भारी डिस्काउंट के साथ है। यहां पर आईफोन 13 प्रो मैक्स 18 हजार से ज्यादा की छूट में खरीदा जा सकता है। आइए आपको इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
आईफोन 13 प्रो मैक्स का 128GB स्टोरेज वेरिएंट काफी कम कीमत पर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट में आईफोन 13 प्रो मैक्स पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यहां पर आईफोन 13 प्रो मैक्स 1,29,900 रुपये में लिस्ट किया गया है।
आईफोन 13 प्रो मैक्स पर बैंक ऑफर उपलब्ध है। अलग-अलग कार्ड से पेमेंट करने पर ऑफर्स भी अलग दिए जा रहे हैं। अगर आपके पास भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप छूट का फायदा उठा सकते हैं। SBI Credit Card पर 1,250 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 750 रुपये का एडिश्नल डिस्काउंट भी शामिल है। ऐसे में आप 2000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके बाद फोन की कीमत आपके लिए 1,27,900 रुपये तक पड़ सकती है।
आईफोन 13 प्रो मैक्स पर 16,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। ऐसे में आप फोन की खरीद पर 16,900 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, इसका पूरा बेनिफिट पाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करना होगा जो लेटेस्ट मॉडल में आता हो। बैंक और एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई करके आप 18,900 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ऐसे में आपके लिए आईफोन 13 प्रो मैक्स 111,000 रुपये का पड़ सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: